Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi December 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ. आर. आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखण्ड’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विकास पुस्तिका राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का माध्यम होती है। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग से अपेक्षा की कि सूचना तकनीकि के इस दौर में इस प्रकार की विकास पुस्तिकाओं को ई-बुक के रूप में भी प्रस्तुत किया जाय, ताकि लोग अपने मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य स्थापना के इन 23 वर्षों में पहली बार बहुत से काम हुए हैं। राज्य में पहली बार भर्तियों में घोटाले करने वालों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई के लिए हमने नकल विरोधी कानून लागू किया है, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता कानून लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है। प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है। राज्य में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है। आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किया गया है यही नहीं पहली बार उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास एवं प्रगति हमारा लक्ष्य है अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा रही है। निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने में निवेशकों, केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, समिट में इंग्लैंड, आबूधाबी समेत अन्य देशों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड की अनंत संभावनाओं को तलाशने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ को एक नये उत्तराखंड के निर्माण की शुरूआत बताया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस शुरूआत को इसकी मंजिल तक पहुंचायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी माता, बहनें लखपति बन सकें इसके लिये लखपति दीदी योजना लायी गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ अन्य लोगों द्वारा राज्य के पारम्परिक उत्पादों के विपणन की कारगर व्यवस्था हाउस ऑफ हिमालयाज ब्राण्ड से भी बेहतर ढंग से हो सकेगी तथा आर्थिकी को भी संबल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया को सरकार और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि मीडिया सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों को जनता के मध्य ले जाने का कार्य करती है, तथा जनहित के मुद्दों तथा आम लोगों की समस्याओं की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा में मीडिया की सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने वैश्विक इंवेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये भी सभी का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य

सचिव सूचना शैलेश बगौली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया तथा महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पांडवाज बैण्ड, प्रीतम भरतवाण एवं लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति भी दी। सभी ने लोक कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना कर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, सविता कपूर, सरिता आर्य, सुरेश गढ़िया, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय सहित सूचना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रोजगार मेले में सुरक्षा जवान भर्ती प्रक्रिया। उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
राज्यपाल आईवीआरआई मुक्तेश्वर में कार्यक्रम के दौरान अभियान का शुभारंभ करते हुए। नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी। (फाइल फोटो) Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून को लेकर नया अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून को लेकर नया अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 398 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य

Mohan Chandra Joshi June 16, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: कैल नदी में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत के बाद क्षेत्र में शोक। कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रोजगार मेले में सुरक्षा जवान भर्ती प्रक्रिया। उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी

  • राज्यपाल आईवीआरआई मुक्तेश्वर में कार्यक्रम के दौरान अभियान का शुभारंभ करते हुए। नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया

  • उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी। (फाइल फोटो) Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून को लेकर नया अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून को लेकर नया अपडेट

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 398 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका
    • उत्तरप्रदेश
    • देहरादून
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका

  • नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,451)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,398)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (630)
  • देहरादून (10,704)
  • नैनीताल (6,303)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,029)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (492)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी उत्तराखंड: अल्मोड़ा-चंपावत में सुरक्षा जवानों के 800 पदों पर सीधी भर्ती, ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया नैनीताल: राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून को लेकर नया अपडेट Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून को लेकर नया अपडेट रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका रोजगार समाचार: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से आवेदन; ग्रेजुएट युवाओं को मौका Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य Crime News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, खून के निशान और शराब की बोतल से गहराया रहस्य