Uttarakhand: खूंखार कुत्तों के झुंड का बच्ची पर हमला , देखिए CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
मासूम बच्ची पर खूंखार कुत्तों का हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , यहां क़स्साबान मोहल्ले में शेखों वाली गली में एक मासूम बच्ची पर खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुत्तों को बच्ची पर बर्बरता से झपटते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि बच्ची जैसे ही घर से बाहर निकली, घात लगाए बैठे कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने बच्ची को बचा लिया, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
कुत्तों के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई इस खौफनाक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


