Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा का सम्मान, सीएम धामी बोले- नया भारत दुश्मनों को देता है मुंहतोड़ जवाब
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा का सम्मान, सीएम धामी बोले- नया भारत दुश्मनों को देता है मुंहतोड़ जवाब

देहरादून में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।
Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और सेना के शौर्य को नमन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सेना के शौर्य को किया नमन, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की योजनाओं का भी किया उल्लेख

देहरादून,11 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित “ऑपरेशन सिंदूर- शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के साहस, समर्पण और शौर्य को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और नया भारत दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेनाओं ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारत की अत्याधुनिक वायु सुरक्षा प्रणाली ने दुश्मन के हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया और एक भी मिसाइल भारतीय सीमा में नहीं गिरने दी।
उत्तराखंड और सेना का भावनात्मक रिश्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लगभग हर परिवार का सेना से जुड़ाव है, इसलिए राज्य का सैनिकों के साथ विशेष भावनात्मक संबंध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सेना को आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस कर रही है तथा भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए कई देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात भी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत के रक्षा निर्यात में 38 गुना वृद्धि हुई है और आज भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि स्वदेशी हथियार दुनिया के किसी भी आधुनिक हथियार से कम नहीं हैं।
सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए सरकार के फैसले
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में पांच गुना तक वृद्धि की है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान राशि बढ़ाई गई है तथा सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की समयसीमा को 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किया गया है। पूर्व सैनिकों को 25 लाख रुपये तक की स्थायी संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है।
सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया राष्ट्र गौरव का प्रतीक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता और मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सिंदूर” भारतीय संस्कृति में सम्मान, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इस अभियान का नाम भी इसी भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, मेजर जनरल शमी सभरवाल, मेजर जनरल डी अग्निहोत्री, मेजर जनरल पीएस राणा, ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, ब्रिगेडियर केजी बहल, सैनिक कल्याण निदेशक श्याम सिंह, मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, वाइस एडमिरल अनुराग थपलियाल समेत कई सैन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: उत्तराखंड समाचार ऑपरेशन सिंदूर देहरादून नरेंद्र मोदी पुष्कर सिंह धामी भारतीय सेना रक्षा निर्यात सैनिक कल्याण

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

  • देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

  • लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,555)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,280)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (650)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी