हल्द्वानी: ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस की बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
हत्या के मामले में फरार अभियुक्त को हल्द्वानी से दबोचा, एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चल रहा था सघन अभियान
हल्द्वानी (नैनीताल), 22 मई 2026। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या 37/2026, धारा 103(1) BNS से संबंधित इस मामले में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट की थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार की जा रही सघन तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन, निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी और कांस्टेबल तेजपाल शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


