देहरादून- नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन , प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

आवास पर कन्या पूजन करने के बाद सीएम धामी देहरादून के बलबीर रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे बीजेपी मुख्यालय पर भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित था कन्या पूजन कार्य्रकम में सीएम धामी भी शामिल हुए यहां भी मुख्यमंत्री धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


