Uttarakhand : यहां मंदिर के बाबा सहित दो लोगों की लाठी डंडो से पीटकर हत्या
वारदात की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस
Udham Singh Nagar News : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा के सुरई रेंज घने जंगल में स्थित बाबा भारामल मंदिर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के बाबा सहित दो लोगों की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने बाबा के एक शिष्य को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश मंदिर के दानपात्र व नगदी भी ले गए। पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटनाक्रम के मुताबिक बाबा भारामल मंदिर पर गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने अपनी कुटिया में सो रहे बाबा हरिगिरी (60) पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया बाबा की चीख पुकार सुनकर मंदिर के दूसरी ओर सो रहे शिष्य नन्हे उस ओर दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया वहीं बदमाशों ने मंदिर परिसर के टिनशेड में सो रहे रूप सिंह 48 पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। बदमाश मंदिर के दो दानपात्रों और बाबा हरिगिरि से छीनी नगदी लेकर फरार हो गए।
बाबा भारमल मंदिर परिसर में हुई घटना का लोगों को तब पता चला जब शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में घायल पड़े लोगों को वन कर्मियों ने देखा और और उन्होंने ग्राम चौकीदार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और झनकईया प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा दल बल के साथ भारमल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि मुख्य पुजारी बाबा हरि गिरि महाराज और रूप सिंह की मौत हो चुकी थी।
जबकि नन्हे गंभीर रूप से घायल था। उसे तत्काल नागरिक चिकित्सालय भेजा गया। वहीं पुलिस- प्रशासन के आलाधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना कर वारदात की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


