Uttarakhand: केदारनाथ में यूकाडा के वित्त नियंत्रक की हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से मौत
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है रविवार की दोपहर 3 बजे बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु क्रिस्टल एविएशन के हेली से गए थे । श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी।
इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से हुई दुर्घटना की विस्तृत जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।
सूत्रों का कहना है कि हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद ब्लेड बन्द नहीं किये गए थे। और सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गयी। हेली कम्पनी की यह भारी चूक मानी जा रही है।
एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


