Uttarakhand: STF ने 5 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
- छात्रों पर फायरिंग मामले का है आरोपी
Haridwar News: उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई , एसटीएफ टीम ने 5000 के इनामी बदमाश को दबोचा।
हरिद्वार के रुड़की स्थित क्वांटम कॉलेज के बाहर छात्रों पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश को उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी क्वांटम कॉलेज रुड़की के बाहर सड़क पर छात्रों के ऊपर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में वांछित था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
एसटीएफ ने कहा कि आरोपी पर हरिद्वार के रुड़की स्थित क्वांटम कॉलेज के बाहर छात्रों पर दिनदहाड़े फायरिंग करने का आरोप है, और घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को हरिद्वार इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। और आरोपी अंशुल यादव के खिलाफ थाना भगवानपुर में मामला दर्ज है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


