देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले नवनियुक्त मंत्री
नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की, शपथ ग्रहण पर दी शुभकामनाएं
देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की और पद ग्रहण की शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी से नवनियुक्त मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, खजान दास और भरत सिंह चौधरी ने अलग-अलग समय पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट, नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


