Nepal Plane Crash: नेपाल प्लेन क्रैश में 18 लोगों की मौत
कैप्टन एम. शाक्य का गंभीर हालत में इलाज जारी
सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया) | नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक विमान क्रैश हो गया।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सौर्य एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे।
दरअसल 21 साल पुराने इस प्लेन को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था। प्लेन में मौजूद लोग कंपनी का टेस्टिंग स्टाफ थे। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद