नव संवत्सर: सत्य साधक ने दी चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं , राप्ती तट पर शुरू की साधना
धर्म प्रवाह: हिंदू नव वर्ष ,नव संवत्सर पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने लोक कल्याण के लिए पावन राप्ती तट पर मां बगलामुखी हवन के साथ ही नौ दिवसीय विशेष साधना का शुभारंभ किया।
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने
लोककल्याण की कामना को लेकर 9 दिवसीय साधना प्रारंभ की। इससे पूर्व मां बगलामुखी जी के विशेष हवन का आयोजन किया गया ,इस दौरान गुरुजी के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत श्री रामकृष्ण शरण तमाम स्थानीय भक्तगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर सत्य साधक गुरु जी ने चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं -आशीर्वाद देते हुए सभी भक्तजनों के मंगलमय ,सुखमय ,स्वस्थ व उज्जवल जीवन की कामना की है। सत्य साधक श्री गुरु जी ने अपने संदेश में कहा कि ब्रह्मांड के समस्त ग्रह ,नक्षत्र, जीव देवी शक्ति से ही गतिमान है। दूर से दिखने वाले वृहदाकार और तेजस्वि तारे ग्रह वैसे ही सूक्ष्म मानवीय मन का और उसके अंतर्गत आने वाली भावनाओं का जन्म हुआ वह ऊर्जा ही साक्षात देवी है।
गुरुजी ने कहा यह समस्त ब्रह्मांड एक ही शक्ति से उत्पन्न हुआ है तथा संचालित हो रहा है, और उस एक शक्ति को हम आद्य शक्ति भी कहते हैं। गुरुजी ने कहा इस शक्ति को विभिन्न नाम रूपों में पूजा जाता है कोई इसे मात्र देवी कहता है कोई शक्ति कहता है कोई दुर्गा काली पितांबरी सरस्वती लक्ष्मी गौरी आदि के नाम से पूजता है परंतु हर मान्यता देवी को मां ही मानती है क्योंकि समस्त जड़ व चेतन पदार्थों की उत्पत्ति एक ही शक्ति से हुई है और महाविलय के पश्चात सब कुछ शक्ति में ही खो जाता है। गुरुजी ने कहा नवरात्र का पर्व इस एक शक्ति आदि शक्ति को उजागर करने का शुभ अवसर है वैसे तो यह शक्ति इस ब्रह्मांड के कण-कण में सक्रिय है परंतु मनुष्य इस महा रहस्य से अपरिचित है क्योंकि तमश रजत सत्व गुणों की त्रिगुणात्मकता में ही मनुष्य का मन उलझा हुआ रहता है।
इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री रामकृष्ण शरण महाराज ,बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस