Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने 11 परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल।

NEET पुनर्परीक्षा को लेकर पुलिस बल को ब्रीफ करते एसएसपी नैनीताल।

ख़बर शेयर करें -

4,080 अभ्यर्थियों के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर रहेगी पैनी नजर

हल्द्वानी। 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यह परीक्षा जनपद के हल्द्वानी, लालकुआं, बनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र स्थित 11 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 4,080 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पूरे परीक्षा क्षेत्र को पांच जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के भीतर 11 उपनिरीक्षक, 27 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 26 महिला कांस्टेबल, 12 एलआईयू कर्मी और 11 होमगार्ड तैनात रहेंगे। वहीं केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 11 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक, 11 कांस्टेबल, 12 महिला कांस्टेबल तथा 22 CAPF जवान तैनात किए गए हैं।
प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु विशेष पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई है। इस कार्य के लिए पुलिस लाइन से 22 पुलिसकर्मी और 22 CAPF जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भी सघन जांच की जाए। जांच के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। ब्लूटूथ एवं सूक्ष्म ईयर डिवाइस जैसी तकनीकी धोखाधड़ी रोकने के लिए टॉर्च के माध्यम से विशेष जांच भी की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग एनक्लोजर में गरिमा और संवेदनशीलता के साथ की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी केंद्रों पर जैमर सिस्टम सक्रिय रखा जाएगा तथा सीसीटीवी कैमरों और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।
नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एसओजी, साइबर सेल और एलआईयू को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को तत्काल रोका जा सके।
परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आवश्यक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। इस क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन, लाउडस्पीकर अथवा किसी भी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं होगी, जिससे परीक्षा प्रभावित होने की आशंका हो। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, रिजॉर्ट, होम-स्टे, गेस्ट हाउस, साइबर कैफे, वाई-फाई सेंटर और फोटोकॉपी दुकानों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा सभी बैरियरों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस, सीपीयू और डायल-112 की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। सभी सेक्टर अधिकारी सुबह 9 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात हो जाएंगे, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
नैनीताल पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, प्रशिक्षु सीओ विनय सिंह, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट निखिल राज, विभिन्न थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ NTA के नोडल अधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Independence Day: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का विकसित उत्तराखंड का संकल्प, सुशासन से हिमालय संरक्षण तक दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ExamSecurity #NainitalNews #NainitalPolice #NEETReExam #NEETUG2026 #Uttarakhand #Uttarakhand police #UttarakhandMorningPost Dr Manjunath TC

Related Stories

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
लालकुआं में सांसद अजय भट्ट स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का लोकार्पण करते हुए Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे। Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

  • लालकुआं में सांसद अजय भट्ट स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का लोकार्पण करते हुए Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण

  • रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

  • चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,144)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,470)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (446)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,069)
  • नैनीताल (6,461)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,143)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज