Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: जनपद में नशामुक्ति को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में NCORD बैठक सम्पन्न
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जनपद में नशामुक्ति को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में NCORD बैठक सम्पन्न

Mohan Chandra Joshi September 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान हेतु विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

भांग की खेती व नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी के निर्देश

विद्यालयों में जन-जागरूकता एवं बच्चों की नियमित काउंसलिंग पर जोर

मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य, प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर रोक के निर्देश

Rudraprayag News- जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के‌ उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज नार्को समन्वय केंद्र (Narco Coordination Centre- NCORD की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, इस दौरान जनपद को नशामुक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई बैठक में जिलाधिकारी ने भांग की खेती एवं ड्रग्स तथा अन्य प्रकार के नशे से सम्बंधित बिक्री एवं उत्पादों पर कड़ी नजर रखने, एवं नशे से संबंधित सामग्री की सूचना मिलने पर त्वरित गति से कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोद घिल्डियाल ने जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की अपेक्षा के क्रम में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 यानि राज्य को हर हाल में 2025 तक ड्रंग्स फ्री किये जाने हेतु सम्बन्धित सभी विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थापित किया गया है, उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के स्तर से विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, व आम जनमानस के बीच जाकर 35 जागरुकता गोष्ठियां की जा चुकी हैं व इस सम्बन्ध में लगातार अधीनस्थों को निर्देश भी जारी किये गये हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2022 से अब तक कुल 15 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें से 07 अभियोग में अभियुक्तों को मा0 न्यायालय से सजा हो चुकी हैं। 05 अभियोग विचाराधीन न्यायालय, 03 अभियोग विवेचनाधीन हैं। पुलिस विभाग के स्तर से नारकोटिक्स पदार्थों की धर-पकड़ हेतु निरन्तर चेकिंग इत्यादि भी की जा रही हैं। तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर छापेमारी भी की जा रही हैं, तथा अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अन्य मामलों पर भी जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि जनपद में नशे की सामग्री को छोटे छोटे पॉकेट्स में सप्लाई की जा रही है। इसे रोकने के लिए जनपद पुलिस तत्परता से काम कर रही है। इस नेक्सस के खिलाफ जनपद में लगातार दबिश दी जा रही है सभी चेक पोस्टों पर गहनता से चेकिंग का कार्य भी किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे

जिलाधिकारी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि बंजर भूमि पर खेती न किए जाने के कारण भांग की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इन क्षेत्रों को चिन्हित करें तथा इस प्रकार के नेक्सस को रोकने हेतु कार्यवाही करना सुनिश्चित करें व जनपद में नशे के कारोबार एवं भांग की खेती पर पैनी नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करें,

यह भी पढ़ें 👉  Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी को जनपद के समस्त विद्यालयों में नशे के प्रति लगातार जन- जागरूकता अभियान चलाने, बच्चों की लगातार देख-रेख एवं समय-समय पर स्कूली बच्चों की काउंसलिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मौजूद चिकित्सा विभाग से संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह प्रतिबंधित दवाइयां की एक सूची बनाकर उसे वितरित कर यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की दवाइयां जनपद में ना पहुंच पाए। उन्होंने जनपद में सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनिवार्यता पर विशेष चर्चा की तथा जिन मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरा नहीं है उनकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि टैक्सियों के माध्यम से नशीले पदार्थ की सप्लाई न हो पाए, इसे रोकने हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलने की आवश्यकता है। साथ ही वन विभाग को संभावित क्षेत्रो में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से भांग एवं अन्य नशे की खेती पर नजर रखने की निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोद घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, प्रभारी सीडीओ एवं मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी. आर. मलेठा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मृतक की प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

  • तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,228)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (922)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद