Nainital Weather: भारी बरसात का रेड अलर्ट कल, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित
नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून 2025 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। रेड अलर्ट के अनुसार, पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के साथ भूस्खलन, सड़कों पर मलवा आने और नदियों-नालों में जल स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोमवार, 30 जून 2025 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं संभावित आपदा के दृष्टिगत लिया गया है। सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में समयानुसार उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


