नैनीताल- युवा पर्वतारोही शुभम की उत्तरकाशी हिमस्खलन में मौत

नैनीताल : द्रौपदी के डांडा-2 पर हुए हिमस्खलन में रेस्क्यू टीम द्वारा पर्वतारोहियों प्रशिक्षुओं की तलाशी में नैनीताल, कृष्णापुर के शुभम सांगरी के शव की शिनाख्त हो चुकी है तथा शव मातली (उत्तरकाशी) पहुँच चुका है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने हिमस्खलन के कारण हुई शुभम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके पिता दीवान सिंह को शव सुपुर्द कर दिया है।

- तीन अभी भी लापता , अब तक 26 शव बरामद
उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी द्वारा जनपद के डोकरानी बामक हिमनद में संचालित एडवान्स पर्वतारोहण कोर्स के 29 प्रतिभागी द्रौपदी का डांडा-2 (5670 मी0) के आरोहण के समय हिम-स्खलन की चपेट में आ जाने के कारण समुद्र तल से लगभग 5200 मीटर ऊपर स्थित दरारों में फस गये थे।
घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय वायु सेना, थल सेना व भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ ही गुलमर्ग, कश्मीर स्थित सेना के Warfare स्कूल (HAWS) का सहयोग लिया गया तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल के खोज एवं बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया।
में भेजा गया। 7 अक्टूबर, 2022 को बचाव दलों के द्वारा 29 लापता व्यक्तियों में से 26 के शव बरामद कर लिये गये हैं जबकि 03 लोग अभी भी लापता हैं। कल बरामद चार लोगों के शवों को अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। अन्य व्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकी है। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर प्रचालन बाधित हो गया था प्रभावित क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान तक उक्त घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण निम्नवत् है।
1- कुल व्यक्ति – 61
2- सुरक्षित व्यक्ति – 32
3- मृत व्यक्ति – 26
4- लापता व्यक्ति – 03



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें