नैनीताल – अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , चालक की मौत
Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली में दर्दनाक हादसा हो गया यहां भवाली कोतवाली क्षेत्र के तिरछाखेत रोड पर सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल वाहन चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय दया किशन पांडे पुत्र प्रेम बल्लभ पांडे निवासी, श्यामखेत भवाली देर रात घर लौट रहे थे। नैनीबैंड के पास गांव की सड़क में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को कार से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।
डॉ. जलीस अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया था। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


