Nainital: SSP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश
मौसम अलर्ट: SSP Nainital ने सभी थाना प्रभारियों को दिए आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश।
हल्द्वानी। उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा दिनांक 15 सितंबर से 17 सितंबर तक कुमाऊं तथा गढ़वाल के पहाड़ी जनपदों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जिसको देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों को सभी आपदा टीमों तथा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील इलाकों में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा स्थानीय लोगों व यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही जनता से आपातकालीन परिस्थिति व घटना की सूचना 112 पर देने की अपील भी की गई है।

बता दें कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है डीएम नैनीताल ने कल 16 सितंबर को जिले के सभी कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन