Nainital News: मंडलायुक्त ने ईमेल पर मिली शिकायत पर लिया यह त्वरित एक्शन
नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प में शौचालय एवं हवा भरवाने वाली मशीन कक्ष में लॉक रहता है तथा हवा वाहनों में निजी व्यक्तियो द्वारा भरी जाती है । साथ ही ईधन की घटतोली की जाँच में प्रयोग में आने वाले उपकरण भी मौके पर सत्यापित नहीं पाये गये।
आयुक्त श्री रावत ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए पंप स्वामी को चेतावनी देते हुये तत्काल शौचालय एवं हवा भरने की मशीन को चालू करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बांट-माप अधिकारी को माप-तोल उपकरणों को सत्यापित कर आख्या देने के निर्देश दिये
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि मार्केटिंग गाइडलाइंस के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को 6 सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर पीने का पानी, गाड़ी में हवा भरने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और फोन की सुविधा गाईड लाइन के अनुसार निःशुल्क देना अनिवार्य है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक