नैनीताल- नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने संभाला कार्यभार

Nainital News: नैनीताल जिले की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, परितोष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्रा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
नैनीताल के जिला कलेक्ट्रेट में शनिवार सवेरे नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने चार्ज संभालने के बाद पत्रकार वार्ता की। डीएम वंदना ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पर्यटन सीजन को लेकर वह बैठक करेंगी और जो भी समस्याएं पार्किंग, ट्रैफिक या अन्य परेशानियों को लेकर आएंगी उनका समाधान किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा एक पूर्ण पहाड़ी जिला था लेकिन नैनीताल में पहाड़ और मैदान का समागम है। इसे उसी तरह से मैनेज करना होगा
इसके अलावा वंदना ने कहा कि पिछले अधिकारियों के लोकप्रिय सौन्दर्यकरण योजनाओं को ऐसे ही आगे बढ़ाया जाएगा।









सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें