नैनीताल- मानसून माउंटेन मैराथन 28 अगस्त को , डीएम ने जारी किया प्रमोशनल वीडियो
नैनीताल 28 अगस्त को होगी 11वीं राष्ट्रीय मानसून माउंटेन मैराथन।
• प्रथम स्थान पर आने वाले धावक को मिलेगा रुपये 50 हजार का इनाम।
• जिलाधिकारी द्वारा रिलीज किया गया प्रोमोशनल वीडियो।
नैनीताल। जनपद नैनीताल में 28 अगस्त को आयोजित होने वाली 11वी राष्ट्रीय मानसून माउंटेन मैराथन का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रोमशनल वीडियो जारी किया है। कोविड 19 की महामारी के पश्चात इस वर्ष आयोजित होने वाली मानसून माउंटेन मैराथन को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है। इस मैराथन में देश के साथ-साथ विदेशी धावकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।
• मानसून मैराथन का रूट- कुल 21 किमी।
पन्त पार्क, मल्लीताल से प्रारम्भ होकर अपर मालरोड -इंडिया-होटल स्नोव्यू-टांकी बैंड- किलबरी -बारा पत्थर-शेरवुड कालेज-राजभवन-फांसी गदेरा- लोअर माल रोड-पन्त पार्क-मल्लीताल । विदित है कि रन टू लिव संस्था पिछले 9 सालों से इसका आयोजन करते आ रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन