नैनीताल-( हादसा): बाइक रपटकर बिजली के पोल से टकराई ,करंट से मौत
नैनीताल। सरोवर नगरी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में वर्षा के दौरान एक युवक बाइक से रपटकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। पोल में करंट था युवक को चपेट में ले लिया। राहगीरों ने पोल से चिपकी बाइक और युवक को हटाने का प्रयास किया। मगर बाइक में भी करंट दौड़ने के कारण लोग युवक को हटाने में नाकाम रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शट डाउन करवा कर युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से महचंद पीलीभीत निवासी 29 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र बलकार सिंह रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में सिक्योरिटी का काम करता है। नैनीताल में उसका ससुराल है। शनिवार देर रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद नैनीताल अपने ससुराल आ रहा था। इसी बीच रात करीब 2:30 बजे मनु महारानी तिराहे के समीप उसकी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 26 एएल-7398 अनियंत्रित हो गई। जिससे रपटते हुए वह मोटरसाइकिल समेत बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के पोल में करंट दौड़ने के कारण वह खुद को छुड़ा नहीं सका। कोतवाल दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Assembly Election: पांच राज्यों में चुनावी रण तैयार, चुनाव आयोग ने जारी किया विधानसभा चुनाव कार्यक्रम