Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

नैनीताल के लोक भवन गोल्फ कोर्स में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 179 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, आयोजन को भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है।
Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
नैनीताल में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन पर राज्यपाल द्वारा टी-ऑफ करते हुए दृश्य।

राज्यपाल ने लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का टी-ऑफ कर शुभारम्भ किया।

ख़बर शेयर करें -

लोक भवन नैनीताल में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ


नैनीताल, 22 मई 2026: लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में शुक्रवार को 21वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” का शुभारम्भ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने टी-ऑफ कर किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के 179 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है।
प्रतियोगिता में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर खिलाड़ी (जिनमें 6 बालिकाएं शामिल हैं), 9 महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन तथा 4 सुपर वेटरन श्रेणी के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट की विशेषता यह है कि इसमें सबसे उम्रदराज 81 वर्षीय कर्नल एच.सी. गुप्ता और सबसे छोटी 7 वर्षीय इलाक्षी राठौड़ भी प्रतिभाग कर रही हैं।
शुभारम्भ अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की पर्यटन संभावनाओं और खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक प्रभावशाली मंच है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी के राष्ट्र और प्रदेश विकास के प्रति समर्पण को भी स्मरण कराता है।
राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों की भागीदारी खेलों में पारिवारिक जुड़ाव और समावेशिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। लोक भवन गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्रकृति, वन्यजीवन संरक्षण और पर्यटन का अद्भुत संगम बताया।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 135 बच्चों ने लाभ प्राप्त किया, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल रहीं। यह उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी और “अमृत पीढ़ी” के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की आकांक्षा का सकारात्मक संकेत है।
राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक संतुलन का भी प्रतीक है। यह खेल व्यक्तित्व निर्माण के साथ आत्मिक शांति और ध्यान की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” विजन के अनुरूप खेल अब युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बन रहे हैं और “जो खेलेगा वही खिलेगा” की भावना नई ऊर्जा दे रही है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘ए सेलिब्रेशन ऑफ गोल्फ, नेचर एंड हैरिटेज’ का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स नैनीताल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रि.) विवेक भट्ट सहित स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि और गोल्फ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने की जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को ‘ए’ श्रेणी लक्ष्य के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: उत्तराखंड खेल उत्तराखंड न्यूज खेल समाचार गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट गोल्फ टूर्नामेंट नैनीताल भुवन चंद्र खंडूड़ी राज्यपाल लोक भवन गोल्फ कोर्स

Related Stories

नैनीताल पुलिस महकमे में हुए तबादलों की प्रतीकात्मक तस्वीर Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
IMG_20260522_073745 उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले की प्रतीकात्मक फोटो उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
गर्मी के चलते बदले गए स्कूल समय को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। नैनीताल: भीषण गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों का समय बदला, नई समयसारिणी लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

नैनीताल: भीषण गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों का समय बदला, नई समयसारिणी लागू

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
हल्द्वानी में मुखानी पुलिस और SOG द्वारा IPL सट्टा गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद मोबाइल फोन, नकदी और क्रेटा वाहन के साथ पुलिस टीम की कार्रवाई का दृश्य। Haldwani: IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़, दो भाइयों समेत 3 गिरफ्तार; क्रेटा वाहन व ₹51 हजार बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani: IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़, दो भाइयों समेत 3 गिरफ्तार; क्रेटा वाहन व ₹51 हजार बरामद

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
नैनीताल कार हादसे के बाद खाई में गिरी क्षतिग्रस्त कार और राहत-बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। नैनीताल कार हादसा अपडेट: एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार, दंपति और दो बच्चों समेत पांच की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

नैनीताल कार हादसा अपडेट: एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार, दंपति और दो बच्चों समेत पांच की मौत

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन पर राज्यपाल द्वारा टी-ऑफ करते हुए दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

  • नैनीताल पुलिस महकमे में हुए तबादलों की प्रतीकात्मक तस्वीर Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती

  • IMG_20260522_073745 उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?

  • SSC CGL 2026 भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते अभ्यर्थी की प्रतीकात्मक तस्वीर SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले की प्रतीकात्मक फोटो उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,141)
  • उधमसिंह नगर (1,266)
  • क्राइम (3,360)
  • खेल (351)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (592)
  • देहरादून (10,560)
  • नैनीताल (6,235)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (987)
  • यात्रा (386)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,106)
  • रुद्रप्रयाग (693)
  • रोजगार (479)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (599)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,336)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक? उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक? SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले