नैनीताल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने की शिष्टाचार भेंट
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने शिष्टाचार भेंट की। ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं तथा वह देवभूमि उत्तराखण्ड के कई स्थानों का भ्रमण करेंगे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उनसे भेंट कर विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें राजभवन का भी भ्रमण कराया। ओड़िशा के राज्यपाल ने राजभवन नैनीताल की वास्तुकला को देखकर इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तुकला का बेजोड़ और अद्भुत नमूना है यह एक ऐतिहासिक इमारत है।

इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति व राजभवन नैनीताल पर आधारित एक पुस्तक भेंट की।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन