नैनीताल- गहरी खाई में गिरी कार ,तीन लोग थे सवार- पुलिस व SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है यहां नैनीताल-भवाली रोड पर एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 3 लोग सवार थे। मामले की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार दोपहर एक कार हुंडई आई-20 संख्या यूके 07 2042 रुद्रपुर से वाया नैनीताल होते हुए भीमताल जा रहे थे। तभी रास्ते मे नैनीताल-भवाली रोड के मध्य वाहन पाइंस के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वही सूचना पाकर थाना तल्लीताल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य प्रारंभ किया। जिसमें वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल शाह पुत्र पूरन साह निवासी नौकुचियाताल भीमताल, पार्थ बिष्ट व रोशन को रेस्क्यू कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया।
जिसके पश्चात टीम ने घायलों को तत्काल निकटतम राजकीय अस्पताल बीडी पांडे पहुंचाया गया, जहां पर घायल पार्थ बिष्ट एवं रोशन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उन्हें बीडी पांडे अस्पताल से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है, अन्य तीसरा युवक राहुल शाह की स्थिति सामान्य है। उपरोक्त दुर्घटना में निसंदेह पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों की जान बच सकी। रेस्क्यू टीम में आरक्षी शिवराज राणा,
आरक्षी अमित गहलोत आरक्षी ललित एवं एसडीआरएफ की पुलिस टीम मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


