नैनीताल: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से मुलाकात
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शनिवार को राजभवन में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मुलाकात की।
क्रिकेटर कपिल देव ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड सैलानियों के लिए स्वर्ग है। उन्होंने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए कहा की यहां शीतल आबो-हवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाडि़यां ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी हो। उत्तराखंड बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम ही है।

उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में उत्तराखंड का प्रवास सुकून देने वाला रहा। राज्यपाल ने कपिल देव से पुनः देवभूमि आगमन का आग्रह किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन