नैनीताल – शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , आरोपी फरार
Nainital News: यहां मुरादाबाद निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका को शादी के बहाने ले कर आया और शारीरिक संबंध बनाकर युवती को छोड़ फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक युवती ने थाने में दी तहरीर देकर कहा कि पिछले एक साल से युवक संग उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।शनिवार सुबह युवक उसे घुमाने के लिए नैनीताल लाया। हाेटल में कमरा लेकर दाेनों पूरे दिन साथ में रहे। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ होटल के कमरे में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक उसको वापसी में काठगोदाम में छोड़ गया।
रविवार को थाना तल्लीताल में युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मेडिकल जांच के बाद भोजपुर मुरादाबाद निवासी शमशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


