Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की प्रगति, बजट खर्च, मुख्यमंत्री घोषणाओं और मानसून से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कम धनराशि खर्च करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए, जबकि CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

भीमताल में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी और बजट के पूर्ण सदुपयोग के निर्देश देते जिलाधिकारी।

ख़बर शेयर करें -

सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान होगा तेज, कम बजट खर्च वाले विभागों से मांगा स्पष्टीकरण; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

नैनीताल, 22 अगस्त 2026: शनिवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल‌ की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हैल्प लाईन, मुख्यमंत्री घोषणा, जनपद में चल रहे विकास कार्यों, जिला, राज्य और केन्द्र योजना अंतर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष संचालित विकास कार्य, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं मानसून काल की व्यवस्थाओं और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायत की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि गाइडलाइन के अनुरूप जिन शिकायतों का निस्तारण किया जाने का प्रावधान या उसके दायरे में आते हैं, उन शिकायतों को अधिकारी कतई भी लंबित न रखें उनका त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायत का निस्तारण करने के साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता से दूरभाष पर भी वार्ता कर उन्हें सूचित करेंगे, तथा प्रत्येक दिन प्राप्त शिकायत के बारे में अपडेट भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के निस्तारण पर लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पेयजल, युवा कल्याण, सिंचाई, नलकूप, इन विभागों में अधिक संख्या में मुख्यमंत्री घोषणा लंबित होने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया की जनपद में वर्तमान में 237 मुख्यमंत्री घोषणा में से 227 पूर्ण हो गई है 16 घोषणा विलोपित हैं और 94 घोषणा में कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: फर्जी TET प्रमाणपत्र से 3 शिक्षक बने, सेवाएं समाप्त

मानसून काल के उपरांत सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि मार्गों में कई जगह पर इस समय बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि अपने सर्विस एरिया की जो भी रोड है उसका मेंटेनेंस करें। सबसे पहले तो उसमें गड्ढे का भरान करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों को भी गड्ढामुक्त करने हेतु अभी से योजना तैयार कर लें विभाग। धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्षा काल के बाद जो रिपेयर वर्क है उसको गड्ढा मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विलेज रोड्स और ODR से जो खासतौर पर व्यस्त सड़कें हैं उनको प्राथमिकता पर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दृष्टिगत सड़कों, पेयजल लाइनों, विद्युत व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला योजना की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, वन विभाग, ऊरेडा, सहकारिता, बाल विकास, प्राथमिक शिक्षा, लघु सिंचाई एवं राजकीय सिंचाई, इन विभागों द्वारा धनराशि कम व्यय किए जाने पर जिलाधिकारी ने इन विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही इन सभी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, ताजा मौसम पूर्वानुमान

बैठक में भेषज एवं रेशम विभाग के सक्षम अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और शासन को संस्तुति पत्र भेजने के निर्देश जिला अधिकारी द्वारा दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए की मानसून के उपरांत किसानो को सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है इस हेतु प्रत्येक गूल और नहर संचालित हो अभी से सभी की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए की आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है प्रत्येक पेयजल स्रोत एवं टैंक की नियमित सफाई हो,पेयजल टैंकों में क्लोरिनेशन करते हुए क्लोरिनेशन की तिथि भी अंकित की जाए।

बैठक में जिला पंचायत द्वारा विभिन्न योजनाओं में कम धनराशि व्यय करने एवं धीमी प्रगति पर, जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का स्पष्टीकरण लेने के साथ ही शासन को नैनीताल में स्थाई अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की तैनाती हेतु पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में विधायक एवं सांसद निधि की समीक्षा के दौरान अत्यधिक कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी है कि वह समन्वय करते हुए प्रगति लाएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को समय-समय पर संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के साथ कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सहकारिता विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में जिले में कराए गए कार्यों की फील्ड सत्यापन सहित जांच करने के निर्देश देते हुए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिले में 20 करोड़ से अधिक धनराशि से निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी समीक्षा की जिसमें मानस खंड मंदिर माला अंतर्गत किए जा रहे कार्य, काला आगर पंपिंग योजना, इंदिरा नगर नाले ट्रीटमेंट सीवरेज कार्य, हल्द्वानी काठगोदाम पेयजल योजना, बलिया नाला ट्रीटमेंट कार्य, विभिन्न स्थानों में पार्किंग निर्माण, रोडवेज बस अड्डा, हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों सहित अन्य बड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी शौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMHelpline1905 #DevelopmentWorks #DMNainital #Nainital #UttarakhadNews

Related Stories

उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंचीधाम की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्ण साक्षरता कार्यक्रम में नव-साक्षरों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

  • देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

  • आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंचीधाम की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,683)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,534)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,340)
  • नैनीताल (6,579)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,218)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश