नैनीताल: डीएम ने किया प्रशासनिक फेरबदल , दो अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी
डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने किए दो उप जिलाधिकारियों के तबादले
गोपाल सिंह चौहान रामनगर और प्रमोद कुमार बने हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी
नैनीताल। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार गोपाल सिंह चौहान, जो वर्तमान में हल्द्वानी में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, उन्हें अब रामनगर में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं रामनगर में उपजिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार को हल्द्वानी में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


