Nainital: स्विमिंग पूल में डूबने से दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , जांच में जुटी
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है यहां तल्लीताल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजियाघाट ब्लोट रिसोर्ट में दिल्ली से आए एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई । इस होटल में दिल्ली से आये तीन लोग रुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शुक्रवार रात्रि आठ बजे ये लोग नहाने के लिये होटल के स्विमिंग पूल में गए । जहां एक व्यक्ति डूब गया । जिसे होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया कर दिया । मृतक दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है । जिसका नाम सतपाल उम्र 30 वर्ष बताई गई है । मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही किया जा रहा है । तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


