Nainital Crime: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की शुरू
रामनगर( नैनीताल) उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पहले मुरादाबाद निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक उसे कई बार फोन करता था। फोन में ही आरोपी ने उससे शादी करने को कहा। बताया कि वह किसी काम से चंड़ीगढ़ गई थी, युवक के कहने पर वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रूक गई। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर एक होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए युवती के मुताबिक उसने काशीपुर में भी शारीरिक संबंध बताएं और इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वायरल करने की धमकी देता रहा।
पीड़िता के मुताबिक बीते दिनों उससे युवक से शादी करने को कहा तो आरोपी ने दहेज में कार, आभूषण की मांग रख दी तथा दहेज नहीं लाने पर शादी से इंकार कर दिया।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जैकी सागर निवासी जगतपुर सरकरा मुरादाबाद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी