नैनीताल: कार और ट्रक की जबरदस्त भिडंत में 04 घायल ,पुलिस ने रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जान , Video
Nainital News: कैंची धाम के पास कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 4 व्यक्ति घायल हो गए भवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जिसके चलते चारों की जान बच गई।
घटनाक्रम के मुताबिक आज 14 मार्च को समय लगभग प्रातः 8:00 बजे कैंची धाम भवाली के पास मोड़ पर कार से कैंची धाम दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की कार संख्या UP 32ML5091 में ट्रक संख्या UK 04TB 9602 की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे कार मौके पर ही रोड में पलट गई।
कार सवार चार व्यक्ति अमाश जायसवाल , गर्व पांडे , सुनीता पांडे, निशी गुप्ता निवासीगण लखनऊ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक में नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार एवम भवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी भवाली अस्पताल पहुंचा कर सकुशल बचाया गया। उसके साथ दुर्घटना स्थल के पास यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें–
https://youtube.com/shorts/Qz9-FS4AaQw?feature=share

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


