Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार और जनरेशन इंडिया के बीच एमओयू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड सरकार और जनरेशन इंडिया के बीच एमओयू

Mohan Chandra Joshi November 19, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव हमारे युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। यह कॉन्क्लेव युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित भी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दुगना करने के लक्ष्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है। दो साल में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 1.3 गुना वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं। राज्य में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई नीतियां बनाई हैं। उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य में एक साल में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ी है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास के लक्ष्यों की रैकिंग में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हम राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने के साथ-साथ कौशल विकास और रोजगार सृजन में भी उल्लेखनीय कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। यदि इस ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, तो हमारा देश न केवल एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव भी रख सकेगा। यही कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में ही स्किल इंडिया अभियान की शुरूआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हमारे युवाओं को उनकी रुचि और क्षमताओं के अनुसार उत्कृष्ट और व्यावसायिक रूप से उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान करना था। यह अभियान न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से हमारी सरकार भी राज्य में युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ इस संबंध में निरंतर कार्य कर रही है। कौशल विकास को राज्य के प्रमुख एजेंडे में शामिल करते हुए कई योजनाओं और नीतियों को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हजारों युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का रोजगार परिदृश्य तेज़ी से बदल रहा है, तकनीकी नवाचार और वैश्विक परिवर्तन के कारण रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। इसके लिए हमें अपने युवाओं को “फ्यूचर-रेडी“ बनाना होगा। इस दिशा में युवाओं को “डिमांड बेस्ड स्किल ट्रेनिंग“ देने के लिए विभिन्न उद्योगों और कॉरपोरेट संस्थानों के साथ समझौते किए गये हैं। राज्य के 13 आई.टी.आई. संस्थानों में दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ 20 अल्पकालिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। साथ ही, आई.टी.आई. काशीपुर में इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में एक “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस“ स्थापित किया गया है। फिलिप्स के सहयोग से आई.टी.आई. हरिद्वार में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए एक “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस“ स्थापित किया गया है। अशोक लेलैंड कंपनी के साथ भी एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अशोक लेलैंड प्रत्येक वर्ष हमारे एक हजार युवाओं को अपने प्लांट में इंटर्नशिप और रोजगार प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विदेशी प्लेसमेंट नीति के तहत राज्य के युवाओं को विदेशी भाषाओं सहित विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि हमारे युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इसके पहले चरण में 23 युवाओं को जापान भेजा है। 25 युवाओं को जर्मनी और ब्रिटेन में नर्सिंग क्षेत्र हेतु भेजने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव में विभिन्न सत्रों के माध्यम से राज्य के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर्स, जैसे आयुष, वैलनेस, पर्यटन, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण, वन आधारित आजीविका, डिजिटल मार्केटिंग, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, अक्षय ऊर्जा आदि पर चर्चा से जो विचार और सुझाव प्राप्त होंगे। वे राज्य में युवाओं के कौशल विकास के लिए तैयार की जाने वाली नीतियों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। औद्योगिक संस्थानों की मांग के अनुसार युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास के लिए लघु अवधि के कोर्स भी नियमित कराये जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, उपाध्यक्ष सेतु आयोग राजशेखर जोशी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, नीति आयोग में राज्य से नोडल अधिकारी सोनिया पंत, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर सचिव विजय जोगदण्डे, एसीईओ सीपीपीजीजी डॉ. मनोज पंत, अपर सचिव मनमोहन मैनाली उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद शोक का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान बागेश्वर में प्रस्तावित ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह की डीपीआर पर चर्चा करते अधिकारी बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
बाटनागाड़ क्षेत्र में चल रहा 35 मीटर लंबे कॉजवे का निर्माण कार्य, जेसीबी और मजदूरों द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य फाइल नेम पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो। देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का फाइल फोटो। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद शोक का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

  • सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान बागेश्वर में प्रस्तावित ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह की डीपीआर पर चर्चा करते अधिकारी बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

  • बाटनागाड़ क्षेत्र में चल रहा 35 मीटर लंबे कॉजवे का निर्माण कार्य, जेसीबी और मजदूरों द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य फाइल नेम पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

  • देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो। देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,112)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,355)
  • खेल (350)
  • चंपावत (935)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,550)
  • नैनीताल (6,225)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (981)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (390)
  • राष्ट्रीय (1,104)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (476)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त