Uttarakhand: जंगली मशरूम खाने से सास की मौत , बहू की हालत गंभीर
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा
Bageshwar News- बागेश्वर ज़िले के कपकोट क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी में जंगली मशरूम खाने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार को गांव की धनुली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर सब्ज़ी बनाई और रोटी के साथ खा लिया।
कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर गांव वालों ने तुरंत प्राथमिक उपाय किए, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनुली देवी (65) की मौत हो गई। वहीं बहू कविता देवी (27) की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और गांव में ही जड़ी-कीबूटियों से उसका उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। कपकोट एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 635 पदों पर भर्ती शुरू