विपत्ति और शत्रुओं से मुक्ति देती है मां बगलामुखी: सत्य साधक
राप्ती नदी तट पर मां बगलामुखी का हवन-यज्ञ
श्रावस्ती। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के दिशा निर्देशन में बुधवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी जी के हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। करीब 6 घंटे तक चले हवन में लोक कल्याण को लेकर आहुतियां दी गई। इस दौरान बगलाधार उत्तराखंड के संत रामकृष्ण शरण महाराज भी मौजूद रहे। इस दौरान सत्य साधक गुरु जी ने कहा कि मां बगलामुखी पीतांबरी माई भक्तों पर करुणा बरसाने वाली है। गुरुजी ने कहा सच्चे मन से की गई मां की उपासना कभी भी निष्फल नहीं जा सकती है।
गुरु जी ने कहा माई बगलामुखी जीवन में आने वाली विभिन्न बाधाओं, विपत्तियों और शत्रुओं से मुक्ति देती हैं। इस देवी की उपासना से शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
माता बगलामुखी शक्ति का साक्षात् स्वरूप हैं जो अपने भक्तों के दुखों और दुष्टों का विनाश करने के लिए प्रत्येक क्षण तैयार रहती हैं।
इस दौरान रामकृष्ण शरण महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी माता के स्तोत्र का श्रवण तथा पाठ करने से साधक को विद्या, लक्ष्मी, यश, कीर्ति, ऐश्वर्य, संतान सुख आदि की प्राप्ति होती है। मां बगलामुखी की साधना करने से कोर्ट-कचहरी के मामलों और राजनीति के मुकाबलों में विजय की प्राप्ति होती हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश