Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – सरकारी मदद से डेयरी व्यवसाय शुरू कर कमाएं लाखों रुपए महीना, देखें सफलता की कहानी video
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रोजगार

उत्तराखंड – सरकारी मदद से डेयरी व्यवसाय शुरू कर कमाएं लाखों रुपए महीना, देखें सफलता की कहानी video

Mohan Chandra Joshi September 24, 2023
ख़बर शेयर करें -

नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) योजना के तहत किसानों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ रहा डेयरी विकास विभाग

Rudraprayag News: जनपद में लगातार दुग्ध उत्पादन में इजाफा हो रहा है। डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते पारंपरिक किसानों ने तो तरक्की की ही वहीं जिले में कई नए डेयरी व्यवसाय भी स्थापित हो रहे हैं। जिला प्रशासन एवं दुग्ध विकास विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन में रूद्रप्रयाग के तीनों विकास खंडों में प्रतिवर्ष नए किसान दुग्ध विकास विभाग के जरिए दुधारू पशुओं की खरीद कर अपनी आजीविका में सुधार ला रहे हैं। नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) योजना के तहत डेयरी विकास विभाग किसानों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ रहा है। विभाग की ओर से किसानों को आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों की जानकारी और ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वहीं दुधारू मवेशियों की खरीद के लिए आसानी से लोन उपलब्ध कराने के साथ ही पशुओं की खरीद में पूरी मदद भी की जा रही है। वहीं विभाग समय-समय पर किसानों को डेयरी से जुड़े प्रशिक्षण भी दे रहा है जिससे कि किसान वैज्ञानिक विधि से पशुओं की देखभाल कर सकें। मौजूदा समय में जिले में विभिन्न महिला समूह एवं किसान मिलकर प्रतिदिन 15 हजार लीटर से ज्यादा दूध उत्पादन कर बेच रहे हैं। ऐसे ही कुछ सफल किसनों की कहानी हम आज आपसे साझा कर रहे हैं।

रोजाना करीब 200 लीटर दूध उत्पादन कर रहे संदीप

अगस्तयमुनि ब्लाॅक के हाट गांव के संदीप गोस्वामी पिछले पांच सालों से दुग्ध व्यवसाय में हैं। संदीप ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वरोजगार को अपने करियर के तौर पर अपनाया। उन्होंने कई व्यवसायों में हाथ आजमाने के बाद दुग्ध उत्पादन को ही प्राथमिकता देना तय किया एवं दुग्ध विकास विभाग से संपर्क कर सभी योजनाओं की जानकारी ली। विभाग ने उन्हें योजनाओं की जानकारी देते हुए मवेशी खरीद एवं गौशाला निर्माण में उनकी मदद की। जहां उन्होंने शुरूआत में दो गाय से अपना काम शुरू किया था आज उनके पास 14 मवेशी हैं जिनमें उच्च नस्ल की गायें शामिल हैं जो दिन में 25 से 30 लीटर दूध देती हैं। संदीप प्रति महीने करीब 8500 लीटर दुग्ध उत्पादन कर तीन लाख रूपये से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। वहीं संदीप ने अपने व्यवसाय के जरिए 10 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के तेरह गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार

संघर्ष के बूते गीता देवी ने पायी सफलता

जीवन में कुछ करने का ज़ज्बा हो और हौसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं, इसकी एक उदाहरण गीता देवी भी हैं। हाट गांव निवासी गीता देवी बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति नाजुक थी ऐसे में उन्होंने परिवार के भरण पोषण के लिए दुग्ध व्यावसाय का रास्ता चुना। संदीप गोस्वामी ने भी उनकी मदद कर उन्हें दुग्ध विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए व्यावसाय स्थापित करने में मदद की। शुरुआत में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन समय के साथ काम की बारीकियों को समझते हुए उन्होंने संघर्ष जारी रखा। वर्तमान समय में गीता देवी के पास सात मवेशी हैं एवं वो महीने में करीब 3500 लीटर दूध का उत्पादन कर बेच रही हैं। गीता ने बताया कि महीने में डेढ़ लाख से ज्यादा की कमाई डेयरी उत्पाद बेचने से ही हो रही है। उन्होंने अपने साथ चार और लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार

अजय कपरवाण को डेयरी से मिली स्वरोजगार की राह

कोरोना काल में रोजगार छिन जाने के बाद ग्वाड- पुनाड़ निवासी अजय कपरवाण लंबे समय तक बेरोजगारी से जूझते रहे। इसी बीच उन्हें दुग्ध विकास विभाग की एनसीडीसी योजना की जानकारी प्राप्त हुई, इसके बाद उन्होंने विभाग में संपर्क कर योजना की पूर्ण जानकारी जुटाई। उन्होंने विभाग के मार्गदर्शन में पांच मवेशी खरीद कर अपना व्यवसाय स्थापित किया। पहले महीने से ही दूध का उत्पादन अच्छा होने लगा और डेयरी विभाग ने ही करीब 60 लीटर दूध उनसे खरीदना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने तीन और गाय खरीद कर अपने व्यापार का विस्तार किया। वर्तमान समय में उनके पास आठ गाय हैं जिनसे करीब 3500 लीटर दूध प्रतिमाह उत्पादन कर वो बेच रहे हैं एवं डेढ़ लाख से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। अजय अपने अलावा छह और लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

वरिष्ठ प्रबंधक दुग्ध विकास, रुद्रप्रयाग एसके शर्मा ने बताया कि नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) योजना के तहत डेयरी विकास विभाग किसानों को मवेशी खरीदने एवं उनका व्यवसाय स्थापित करने में पूरी मदद कर रहा है। इसके अलावा समय-समय पर व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक के प्रयोग भी सिखाए जा रहे हैं। जनपद में वर्तमान में 15 हजार लीटर दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन होता है जबकि करीब 10 हजार लीटर दूध बाहर से आ रहा है, ऐसे में यह स्पष्ट है कि जनपद में इस क्षेत्र में बहुत लोग स्वरोजगार कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड - सरकारी मदद से डेयरी व्यवसाय शुरू कर कमाएं लाखों रुपए महीना उत्तराखंड से खबर देखें सफलता की कहानी video देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपायों की जानकारी देते हुए Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ग्रामीणों की पदयात्रा बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
टनकपुर में सिडकुल स्थापना के लिए प्रस्तावित 30 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करती संयुक्त टीम Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
Nainital DM district badar action against six criminals Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
देहरादून के मालदेवता में सास-बहू लीला रावत और अलका रावत हैंडमेड राखियां तैयार करते हुए Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपायों की जानकारी देते हुए Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच

  • गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार

  • बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ग्रामीणों की पदयात्रा बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब

  • टनकपुर में सिडकुल स्थापना के लिए प्रस्तावित 30 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करती संयुक्त टीम Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

  • Nainital DM district badar action against six criminals Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,208)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,482)
  • खेल (361)
  • चंपावत (977)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (709)
  • देहरादून (11,100)
  • नैनीताल (6,475)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (977)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,154)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,153)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (919)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच Nainital: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर DM का बड़ा एक्शन, 109 गांवों में फेंसिंग-सोलर लाइट से सुरक्षा कवच Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती का बड़ा खुलासा, जुए में हारी रकम चुकाने को लूट की साजिश; दो गिरफ्तार बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब बिंदुखत्ता के हक में मातृशक्ति की हुंकार, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सातवें दिन उमड़ा जनसैलाब Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर