Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी का खुलासा , घोड़ासहन गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी- शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी का खुलासा , घोड़ासहन गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 18, 2022
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: नैनीताल रोड में 9 सितंबर को मोबाइल शोरूम में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस को चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा की मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह बिहार के बेतिया जिले का है, जिसे घोड़ासहन के नाम से जाना जाता हैं, उनके द्वारा एक सितंबर को इंदौर में भी घड़ी के शोरूम में 500 टाइटन की घड़ियों को चोरी किया गया था।

इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस भी गिरोह की सदस्य को तलाश कर रही थी। इस पूरे मामले में 10 अभियुक्त शामिल थे, इस गैंग ने हल्द्वानी में चोरी करने से पहले रेकी भी की थी, उसके बाद इनके द्वारा 9 सितंबर को दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की तीन टीमें गठित की गई, जिसमें 28 सदस्य शामिल थे और आज गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस को वनप्लस मोबाइल मिले हैं, गिरोह के अन्य सदस्य की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण –

दि0 09/09/2022 को नैनीताल रोड चर्च कम्पाउण्ड के पास स्थित वन प्लस मोबाईल शोरूम में अज्ञात चोरों द्वारा नकबजनी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं इस संबंध में दुकान मालिक श्री विष्णु खण्डेलवाल पुत्र आनन्द प्रकाश खण्डेलवाल निवासी ट्रस प्रकाश एकले बाईपास रोड आगरा हाल चर्च कम्पाऊण्ड नैनीताल रोड की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी के शोरूम का शटर ऊपर उठाकर और दुकान के अन्दर रखी अलमारी तोड़कर अल्मारी में रखे लगभग 163 मोबाईल ONE PULS एवं गल्ले में रखे लगभग डेढ लाख रूपये नकदी चोरी करने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 484/2022 धारा 380/457 भदावि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के द्वारा विवेचना तत्काल उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव के सुपुर्द की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –

डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने व घटना का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा स्वयं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थो को अतिशीघ्र उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने तथा संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी ।
श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में 05 टीमें गठित की गयी ।
1-प्रथम टीम को अभियुक्तों की तलाश, सुरागरसी हेतु दिल्ली रवाना किया गया ।
2-द्वितीय टीम को अभियुक्तों की तलाश सुरागरसी हेतु पीलीभीत, गोरखपुर, बिहार राज्य रवाना किया गया ।
3-तृतीय टीम अभियुक्तों की तलाश सुरागरसी हेतु हल्द्वानी, उधमसिंहनगर, काशीपुर, दिल्ली रवाना किया गया ।
4-चतुर्थ टीम को अभियुक्तों की तलाश करने हेतु मुरादाबाद रवाना किया गया
5-पाँचवी टीम को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी/ सर्विलांस का भली -भांति से अवलोकन करने हेतु लगाया गया ।
उपरोक्त सभी टीमों के टास्क देते हुए रवाना किया गया । गठित पुलिस टीमों के द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर प्रथम दृष्टिया उक्त चोरी की घटना में घोड़ासहन गैंग की संलिप्त्ता प्रकाश में आयी एवं सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्धों के विषय में मोतीहारी बिहार व दिल्ली की टीमों को अवगत कराया गया पुलिस द्वारा घटना के 24 घण्टे के भीतर ही चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया था । उक्त शातिर गैंग चोरी की घटना को अन्जाम देने के बाद चोरी का माल अपने अन्य साथियों के माध्यम से नेपाल भेज देते हैं और स्वयं अलग- अलग जगहों को चले जाते हैं जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है ।
इसी क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त गिरोह घोड़ासहन गैंग द्वारा मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर के थाना मल्हारगंज के एम0जी0 रोड स्थित कृष्णा वॉच शोरूम से दि0 01/09/2022 को 22 लाख रूपये की 500 टाईटन की घड़ियो को चोरी किया गया है जांच में गैंग के कार्य प्रणाली (MODUS APRENDY) इन्दौर की घटना हल्द्वानी की घटना के समान थी एवं इन्दौर पुलिस द्वारा भी गैंग के सदस्यों को तलाश किया जा रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश


उपरोक्त क्रम में बिहार भेजी गयी हल्द्वानी पुलिस टीम के द्वारा इनपुट दिया गया कि घोड़ासहन गैंग उत्तराखण्ड क्षेत्र में फिर से घटना करने की फिराक में है तथा इनके कुछ सदस्य काशीपुर रामनगर क्षेत्र के बड़े मोबाईल शोरूम की रैकी करने के लिए आने वाले हैं । पुलिस टीम को तत्काल सतर्क कर सुरागरसी हेतु क्षेत्र में भेजा गया जिनके द्वारा आज दि0 18/09/2022 को हल्दूवा बैरियर रामनगर से घोड़ासहन गैंग के दो सदस्यों नईम देवान व विक्रम कुमार को मय चोरी किये 06 मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है ।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे दोनों घोड़ासहन के जीतू गैंग के सदस्य हैं इनके द्वारा बताया गया है कि हमारे गैंग में 8 से 10 आदमी हैं हमारे गैंग में से मोबिन, राजन व नईमुद्दीन जहाँ घटना करनी होती हैं वहाँ 2-3 दिन पहले रैकी कर लेते हैं हम लोगों ने दि0 01/09/2022 को इन्दौर के घड़ी के शोरूम में चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था जहाँ से मिले माल को जीतू ने अपने आदमियों की सहायता से नेपाल भेज दिया गया, इसके बाद मोबिन, राजन व नईमुद्दीन ने हल्द्वानी में घटित घटना से करीब 2-3 दिन पूर्व हल्द्वानी आकर मोबाईल की दुकानों की रैकी की थी और दि0 08/09/2022 को गैंग के 08 लोग क्रमशः नईम देवान, जीतू उर्फ चूना, मोबीन, नईमुद्दीन , राजन , अर्जुन , रोशन व विक्रम दिल्ली आनन्द विहार से वाल्वो बस से हल्द्वानी आये और रात में हल्द्वानी पहुँचे इसके तुरन्त बाद नैनीताल रोड स्थित ONE PULS शोरूम की दुकान के पास पहुंचे जहाँ पर हमने चादर की आड़ में दुकान का शटर उठाया और हमारे 02 साथी राजन व अर्जुन दुकान के अन्दर गये तथा हम लोग दुकान से दूर हटकर पुलिस की निगरानी करने लगे कहीं पुलिस तो नही आ रही है कुछ देर बाद दुकान के अन्दर गये हमारे साथियों ने ईशारा किया तो हम लोग दुकान के पास गये अपने साथियों को मोबाईल से भरे हुए बैग सहित बाहर निकाला और तुरन्त बस अडडे पहुँच कर मैं और अर्जुन मुरादाबाद वाली बस में बैठ गये और हमारे बाकी 06 साथी दिल्ली वाली बस में बैठ गये । हम लोग इसके बाद दिल्ली गैंग लीडर जीतू के कमरे में पहुँचे जहाँ से अगले दिन जीतू ने फोन लेकर मुझे और विक्रम को बिहार भेज दिया रास्ते में से विक्रम और मैंने 06 फोन लालच में आकर बाद में अलग से बेचने के लिए निकालकर अपने पास रख लिए बाकी फोन से भरा बैग जीतू के बताये अनुसार डा0 निजामुद्दीन देवान को मोतीहारी बिहार में दे दिया उसके बाद हम लोग अलग – अलग जगह घूम रहे थे मैं और विक्रम जीतू के बताये अनुसार फिर से काशीपुर व रामनगर में बड़े मोबाईल शोरूम की रैकी करने के लिए आये थे और रैकी करने के बाद दिल्ली जीतू के कमरें में जाने वाले थे परन्तु पुलिस ने पकड़ लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: किलिमंजारो फतह कर तिरंगा फहराने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से CM धामी की मुलाकात

बरामदगी:-
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से हल्द्वानी शोरूम से चोरी किए गए 06 मोबाइल फोन कीमत लगभग (2 लाख 64,000 हजार)

गिरोह की कार्यप्रणाली (MODUS APRENDY)

1. घोड़ासहन गिरोह अधिकतर मोबाईल शोरूम एवं महंगी घडियों, शर्राफा व महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण के शोरूम को ही अपना निशाना बनाते हैं
2. घोड़ासहन गिरोह के सदस्यों द्वारा चादर फैलाकर उसकी आड़ इस तरह खड़े हो जाते हैं कि वहाँ से कोई गुजरे तो पर्दे की वजह से उसका ध्यान शटर पर न जाये एवं शोरूम के शटर को उठा लेते हैं व ऐसे शोरूम को चिन्हित करते हैं जिनके शटर में सेंट्रल लॉक न हो, इसके उपरान्त गिरोह के 1-2 सदस्य शोरूम के अन्दर चले जाते हैं बांकी आसपास निगरानी करते हैं चोरी का काम पूरा होने पर बाहर खड़े सदस्य फिर से चादर फैलाकर शोरूम के अन्दर से अपने साथियों को निकालकर तुरन्त शहर छोड़ देते हैं ।
3. गिरोह के कुछ सदस्यों के द्वारा 2-3 दिन पहले शोरूमों की रैकी की जाती है ।
4. चोरी के बाद माल लेकर गैंग दिल्ली जाते हैं जहां से इनका एक सदस्य माल लेकर नेपाल जाकर माल बेच देते हैं फिर रूपये आपस में बांट लेते हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर घोड़ासहन गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार घोड़ासहन गिरोह के सदस्य गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी- शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी का खुलासा

Related Stories

देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
देहरादून पुलिस महकमे में 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

  • सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,447)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,215)
  • नैनीताल (6,520)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,196)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून