Uttarakhand – पुलिस विभाग में तबादले, इस जिले में कई निरीक्षक और उप निरीक्षक इधर से उधर
पांच निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों सहित सात अधिकारियों के तबादले
Udham Singh Nagar News- ऊधमसिंह नगर जनपद में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत पांच निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक रवि सैनी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली कुंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, जो अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंडा थे, उन्हें प्रभारी एसओजी काशीपुर नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा को कोतवाली पंतनगर से हटाकर साइबर सेल प्रभारी, पुलिस कार्यालय रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक केलाखेड़ा बनाया गया है।
उपनिरीक्षक नन्दन सिंह रावत को थानाध्यक्ष दिनेशपुर से हटाकर थानाध्यक्ष पंतनगर और उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर से हटाकर थानाध्यक्ष दिनेशपुर नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों के बाद कोतवाली और थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती हो गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से कानून-व्यवस्था की व्यवस्था और मजबूत होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


