Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – जेल की सलाखों से बाहर निकली माही उर्फ डॉली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी – जेल की सलाखों से बाहर निकली माही उर्फ डॉली

Mohan Chandra Joshi August 10, 2024
ख़बर शेयर करें -

प्रेमी को जहरीले सांप से डसवाने की है आरोपित

Haldwani News: हल्द्वानी का अंकित चौहान हत्याकांड जो देशभर में चर्चाओं में रहा। इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली जेल से रिहा हो गई है। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है, जबकि अन्य सभी आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं। माही पर अपने प्रेमी को सांप से डसवाने का आरोप था, फिलहाल एक बार फिर यह हत्याकांड चर्चाओं में आया है।

15 जुलाई को मिली लाश
बता दें कि ऑटो शोरूम कारोबारी अंकित चौहान 14 जुलाई 2023 को घर से निकला था और रात को नहीं लौटा। 15 जुलाई की सुबह तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका शव उसकी कार की पिछली सीट पर मिला। कार के शीशे बंद और एसी चालू होने की वजह से पुलिस ने शुरुआत में माना कि कार्बन मोनो ऑक्साइड की वजह से दम घुटने से अंकित की मौत हुई होगी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की इस थ्योरी को पलट दिया था। सर्पदंश के निशान अंकित के दोनों पैरों में जूते के ठीक ऊपर थे। पुलिस और सर्पदंश के विशेषज्ञों का भी मानना था कि दोनों पैरों पर एक ही जगह निशान किसी साजिश की ओर इशारा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

माही ने अंकित को अपने घर बुलाकर कोबरा सांप से उसको कटवाया, जिसके बाद अंकित बेहोश हो गया। 14 जुलाई की रात को बेहोशी की हालत में अंकित को गोला बाईपास पर सड़क किनारे खड़ी उसकी कार में डाला गया। कार में एसी चलाकर उसे लॉक कर दिया जिससे मामला हत्या का न लगे। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में माही का साथ उसके प्रेमी हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल, अदकाटा भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरा रमेश नाथ, नौकर हैदरगंज पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने साथ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

इन जेलों में बंद है अन्य आरोपी
गौरतलब है कि माही के अलावा इस मामले में सभी आरोपी अभी भी जेल में है। नौकर और उसकी पत्नी हल्द्वानी जेल में और प्रेमी व सपेरा नैनीताल जेल में बंद है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दो अगस्त को माही उपकारागार हल्द्वानी से रिहा हुई। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि माही जमानत पर रिहा हुई है। दो अगस्त वह जेल से निकली। माही को उसकी बहन को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

ऐसे में मिली जमानत
पुलिस कार्बन मोनोआक्साइड को मौत की वजह मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहानी बदली तो पुलिस के होश उड़ गये। अंकित के दोनों पैरों पर एक ही जगह सर्पदंश के निशान थे। पुलिस की चार टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, चार मैनुअल टीम और एक टीम ने सर्विलांस जांच की। माही की कॉल डिटेल से पता चला कि माही अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी। अंकित की कार माही के घर जाते-आते, भुजियाघाट, गौलापार और फिर तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास दिखी। उसी रात एक कार तीनपानी पहुंची। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में अन्य आरोपी तो नजर आए, लेकिन माही का चेहरा नहीं दिखा और यही माही की जमानत की वजह बनी।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी - जेल की सलाखों से बाहर निकली माही उर्फ डाली हल्द्वानी न्यूज़

Related Stories

बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने और बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
उधम सिंह नगर के पंतनगर में बस और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
दशहरा पर्व के दौरान हल्द्वानी में यातायात डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही का सांकेतिक दृश्य। Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
कालाढूंगी सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में जुटी पुलिस Haldwani News: हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी, तुरंत पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी, तुरंत पहुंचाया अस्पताल

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने और बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

  • उधम सिंह नगर के पंतनगर में बस और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

  • दशहरा पर्व के दौरान हल्द्वानी में यातायात डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही का सांकेतिक दृश्य। Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,836)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,553)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,017)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (755)
  • देहरादून (11,413)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,232)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (956)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू