Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- प्रदेश भर में ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का आगाज , सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

उत्तराखंड- प्रदेश भर में ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का आगाज , सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi April 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एक माह तक चलेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में बालिकाओं का प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू किया गया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने विद्यालय से 8वीं पास करने वाली बालिकाओं को मैट्रिकुलेशन सेरेमनी से अलंकृत भी किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों के 21 हजार से अधिक अध्यापकों को टेबलेट के लिए उनके स्कूलों में डीबीटी के माध्यम से 21 करोड़ 76 लाख रूपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर कुछ अध्यापकों को टेबलेट भी प्रदान किये। इनका उपयोग शिक्षा शिक्षण अधिगम के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला में उपलब्ध भूमि की चाहरदीवारी एवं उपलब्ध भूमि के अनुरूप खेल का मैदान बनाया जायेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावासों में मानदेय पर कार्यरत अल्पकालिक शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों के मानदेय में तर्कसंगत वृद्धि की जायेगी। राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत मानदेय पर रखे गये भोजनमाता एवं अनुसेवकों के लिए कल्याणकोष की स्थापना की जायेगी। इस कल्याण कोष का उपयोग संबंधित भोजनमाता एवं अनुसेवकों के द्वारा एक निश्चित योगदान अवधि पूर्ण करने के बाद विद्यालय से मुक्त होने पर उन्हें एकमुश्त तर्कसंगत धनराशि दिये जाने के लिए किया जायेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला के लिए डाइनिंग हॉल एवं 02 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने स्कूलों में प्रवेशोत्सव करने पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है, वहीं दूसरी और विद्यार्थियों के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ से उच्चीकृत एक नए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का भी शिलान्यास किया जा रहा है। इस समय राज्य में टनकपुर, चम्पावत, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, उधमसिंह नगर, पीठसेन में कुल 11 ऐसे आवासीय छात्रावास स्वीकृत हुए हैं, जिनके माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है, इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में 2 नये आवासीय छात्रावास टनकपुर एवं श्रीनगर में स्वीकृत किये गये हैं साथ ही 3 छात्रावास गदरपुर, पीठसेन एवं बनियावाला को भी उच्चीकृत किया गया है। इन छात्रावासां के माध्यम से बालकों तथा बालिकाओं दोनों को निःशुल्क भोजन, आवास, गणवेश, शिक्षण सामग्री आदि उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को डिजिटल सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से टीचर रिर्सोस पैकेज के तहत टैबलेट क्रय के लिए दस हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समय के साथ शिक्षा में इनोवेशन बहुत जरूरी है। ज्ञान और शिक्षा सिर्फ किताबी नहीं हो सकते हैं। शिक्षा का मकसद व्यक्ति के हर आयाम का सन्तुलित विकास करना है। सन्तुलित विकास इनोवेशन के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें उच्च विचार, उच्च आचार, उच्च संस्कार और उच्च व्यवहार के साथ ही समाज की समस्याओं का उच्च समाधान भी उपलब्ध कराती है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढाओ का जो नारा दिया है उस नारे को हमें सार्थक करके दिखाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल इस देश का भी भविष्य हैं, बच्चे ही वो मजबूत नींव है, जिस पर नए भारत की तकदीर और नए भारत का भविष्य टिका हुआ है। राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज समृद्धशाली और शक्तिशाली बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे, इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे। नई शिक्षा नीति के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा मिलेगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। इससे शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी। उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिगण भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को शून्य प्रतिशत करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में जल्द ही विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अलावा अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को भी मुफ्त में किताबें देने का निर्णय सरकार ने लिया है, जल्द ही सभी को किताबें मिल जायेंगी। अब प्रत्येक स्कूलों में बुक बैंक बना रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितने भी अल्पसंख्यक स्कूल हैं, उन सभी स्कूलों को सर्वे किया जा रहा है, जिन मानकों के हिसाब से स्कूलों को अल्पसंख्यक का दर्जा मिला है, उनका कितना पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण की पॉलिसी को मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य में माह में बच्चों को स्कूलों में एक दिन बस्ता फ्री दिवस करने जा रहे हैं, उस दिन व्यायाम, योगा एवं अन्य गतिविधियां कराई जायेंगी। जल्द ही शिक्षा के पांचों बोर्ड की बैठक की जायेगी, इस बैठक में बच्चों के बस्ते के वजन को कम करने के लिए निर्णय लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, दलीप सिंह रावत, मोहन सिंह मेहरा, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- प्रदेश भर में 'प्रवेशोत्सव' कार्यक्रम का आगाज देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Related Stories

देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी करते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
uttarakhand-government-job-2026-uksssc-ukpsc-recruitment.jpg Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
Bageshwar में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
cm-dhami-bjp-president-mahalakshmi-temple-beripadav.jpg Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

  • उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी करते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • uttarakhand-government-job-2026-uksssc-ukpsc-recruitment.jpg Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी

  • Bageshwar में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन

  • cm-dhami-bjp-president-mahalakshmi-temple-beripadav.jpg Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,462)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,224)
  • नैनीताल (6,525)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन Haldwani News:  अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद