मां नंदा- सुनंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ , मां के जयकारों के साथ कदली वृक्ष स्थापना

बिंदुखत्ता में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

लालकुआं। यहां काररोड बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के पहले दिन कदली वृक्ष लाया गया। जिसमें भारी संख्या में पारपंरिक परिधानों में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। उक्त कदली वृक्ष को सरस्वती मंदिर में स्थापित करने के साथ ही मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला और समाजसेवी कुंदन सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश चंदोला ने कहा कि मां नंदा प्राचीन काल से ही उत्तराखंड के लोगों की रक्षा एवं खुशहाली करती हुई आई है। इसीलिए यहां के लोग इतनी भव्यता के साथ मां नंदा देवी का महोत्सव प्रत्येक वर्ष मनाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पूर्ण श्रद्धा और समर्पण भाव से मां नंदा की पूजा-अर्चना करता है। देवी उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। कुंदन सिंह मेहता सभी क्षेत्रवासियों और कमेटी को नंदा सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मां नंदा सुनंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष खड़क नाथ , प्रबंधक गणेश जोशी, उपाध्यक्ष भवानी नाथ ‘पप्पू’ , संरक्षक वीरेंद्र सिंह दानू , अर्जुन नाथ ,खिलाफ सिंह दानू , दौलत नाथ , बलवंत दानू ,चंदन फर्सवाण , पंकज दानू ,प्रेम बल्लभ जोशी ,सचिव प्रदीप नौटियाल , उप प्रबंधक ललित सिंह दुबड़िया ,उप सचिव चंदन सिंह बिष्ट , राजेंद्र सिंह दुबड़िया , कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट , उप कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह दानू , प्रचार मंत्री गोविंद सिंह गड़िया , नरेश गोस्वामी , संचालक दीवान सिंह गड़िया , मनोज सिंह दानू , भंडार मैनेजर कुंवर सिंह पंवार , पुष्कर सिंह दुबड़िया , हरीश दानू ,महेंद्र सिंह गुसाई ,पुजारी दिवाकर कांडपाल , चिंतामणि जोशी , गिरधर बम ,राजेंद्र चौहान , चंदन सिंह पालियाल समेत भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें