Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भीषण गर्मी के बीच नदी में नहाने गए चार युवक हादसे का शिकार हो गए। अल्मोड़ा में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि टनकपुर में डूबे दो युवकों की तलाश में एसडीआरएफ जुटी है।
Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस।

कुमाऊं में नदी हादसों के बाद मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम।

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी के बीच नदियों में नहाने का शौक पड़ रहा भारी, कोसी और शारदा नदी में हुए दर्दनाक हादसों से परिवारों में मचा कोहराम


हल्द्वानी/अल्मोड़ा/चंपावत। उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नदियों और जलधाराओं में नहाने जा रहे युवाओं के लिए लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर कुमाऊं मंडल में दो अलग-अलग नदी हादसों में चार युवक डूब गए। इनमें अल्मोड़ा जिले में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने एक बार फिर नदी-नालों में सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।
कोसी नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत
अल्मोड़ा जिले के देवस्थल क्षेत्र के समीप कोसी नदी में नहाने गए पांच दोस्तों का घूमने-फिरने का कार्यक्रम मातम में बदल गया। मंगलवार को सभी युवक नदी में नहा रहे थे, तभी दो युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंस गए।
साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों दयाल सिंह मेहता और प्रवीण मेहता ने भी बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
मृतकों की पहचान सोनू कनवाल (26) पुत्र महेंद्र सिंह कनवाल निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा और धीरज गड़िया (37) निवासी मोटाहल्दू, हल्द्वानी (मूल निवासी बागेश्वर) के रूप में हुई है।
ग्राम प्रधान प्रवीण मेहता के अनुसार दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। एक युवक के डूबने पर उसे बचाने गया दूसरा युवक भी हादसे का शिकार हो गया। सोनू अमेजॉन में कार्यरत था, जबकि धीरज ऑनलाइन कार्य करता था। दोनों की असमय मौत से परिवारों में गहरा शोक है।
टनकपुर में शारदा नदी में डूबे दो युवक, सर्च ऑपरेशन जारी
वहीं चंपावत जिले के टनकपुर के बूम क्षेत्र में भी मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शारदा नदी में नहाने उतरे दो युवक अचानक गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
नदी में डूबे युवकों की पहचान नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3 टनकपुर तथा तरुण सक्सेना (20) पुत्र बाबूराम सक्सेना निवासी वर्मा लाइन, टनकपुर के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था और नदी में तलाश अभियान जारी था।
सतर्कता की जरूरत
लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोग राहत पाने के लिए नदियों और जलधाराओं का रुख कर रहे हैं, लेकिन बरसात से पहले नदियों की बढ़ी गहराई और तेज बहाव कई बार जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने युवाओं से नदी-नालों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
फिलहाल कुमाऊं में 24 घंटे के भीतर चार युवकों के नदी में डूबने की घटनाओं ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। अल्मोड़ा में दो घरों में मातम पसरा है, जबकि टनकपुर में दो परिवार अपने बेटों के सुरक्षित मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AlmoraNews #BreakingNews #ChampawatNews #KumaonNews #RescueOperation #RiverAccident #SDRF #Uttarakhand #UttarakhandSdrf

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून