केदारनाथ यात्रा 2026: आस्था का सैलाब, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
कपाट खुलने के बाद उमड़ी भारी भीड़, हेलिपैड से ट्रैक रूट तक कड़ी निगरानी; भैरवनाथ मंदिर के कपाट भी खुले
रुद्रप्रयाग, 25 अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद महज चार दिनों के भीतर 1,24,782 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा न केवल श्रद्धालुओं के उत्साह को दर्शाता है, बल्कि यात्रा व्यवस्थाओं की मजबूती को भी साबित करता है।
यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हेलिपैड, ट्रैक रूट और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासन की तैनाती की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी यात्रा पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
इस बीच श्री भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में सांयकालीन आरती का भी शुभारंभ किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अतिरिक्त आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है।
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि धाम में व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक हैं और प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने कुछ अराजक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार को निंदनीय बताया।
सभा के वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और व्यवस्थाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर यात्रा करें।
केदार सभा के सदस्य संजय तिवारी ने बताया कि यात्रियों के ठहरने, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही टोकन सिस्टम के जरिए दर्शन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
जिला प्रशासन, बदरी-केदार मंदिर समिति और केदार सभा द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें ..
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भर्ती परीक्षा 2026: नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्ती, AI निगरानी और बायोमेट्रिक सिस्टम लागू
देहरादून: सीएम धामी ने शहद उत्पादन का किया अवलोकन, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
देहरादून: सीएम धामी ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण