Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ: सीएम धामी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान संपन्न ,15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ: सीएम धामी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान संपन्न ,15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला

Mohan Chandra Joshi August 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

Rudraprayag News -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व तथा निर्देशन में केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते मार्ग अवरुद्ध होने से विभिन्न स्थानों पर रुके यात्रियों का रेस्क्यू अभियान मंगलवार को पूरा हो गया है। 31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा लोगों का रेस्क्यू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने स्वयं दो बार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीमों को जिन भी संसाधनों की जरूरत थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान की पल-पल की जानकारी लेते रहे। राहत और बचाव कार्यों के लिए जितने भी संसाधनों तथा मैन पॉवर की आवश्यकता थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशन में इतनी बड़ी आपदा तथा व्यापक स्तर पर हुए नुकसान के बावजूद एक सप्ताह से भी कम समय में रेस्क्यू अभियान पूरा हो पाया, यह दर्शाता है कि इसीलिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के तौर पर पूरे देश में देखा जाता है।
केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते हुए नुकसान, रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों, यात्रा को दोबारा शुरू करने को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अतिवृष्टि को लेकर संबंधित आधिकारियों तथा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड समय में 15 हजार से अधिक यात्री एवं स्थानीय लोगों को हवाई तथा पैदल मार्गों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। अब रेस्क्यू अभियान पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि केदारघाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से 29 स्थानों पर भू-स्खलन की चपेट में आने से पैदल एवं सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पेयजल तथा विद्युत की लाइनों सहित बड़ी संख्या में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। जहां भी मार्ग क्षत्रिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव लोनिवि श्री पंकज कुमार पांडेय, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे, एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश दराल, एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा आदि मौजूद थे

भारत सरकार से मिला पूरा सहयोग
देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 जुलाई को जैसे ही यह घटना घटित हुई, उन्होंने भारत सरकार से यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। भारत सरकार द्वारा तुरंत चिनूक तथा एमआई-17 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान के लिए उपलब्ध करवा दिए गए। उन्होंने इस रेस्क्यू अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इसके अलावा 05 स्टेट हेलीकॉप्टरों के माध्यम से भी सैकड़ों यात्रियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य
देहरादून। केदारघाटी में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि केदारघाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों और बाबा केदार के भक्त एक बार फिर दर्शन के लिए पहुंचें। मा0 मुख्यमंत्री के न निर्देश पर विभिन्न स्थानों में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 अतिरिक्त मजूदर तैनात किए गए हैं। सिंचाई विभाग के भी करीब दो सौ कर्मचारी बढ़ाए गए हैं। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारघाटी के लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विभाग जल्द कार्य पूरा कर सकें, इसके लिए अधिप्राप्ति नियमावली में छूट प्रदान की गई है। राहत और निर्माण कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहीं पर कोई कार्य करने में छूट चाहिए तो वह भी तत्काल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सभी निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन

रेस्क्यू में शामिल विभिन्न दलों ने किया सराहनीय कार्यः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू अभियान में शामिल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन, जीएमवीएन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल विभाग तथा अन्य रेखीय विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए खोज एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से अंजाम दिया और यही कारण है कि इतनी बड़ी आपदा आने के बावजूद भी त्वरित गति से इतने कम समय में हजारों यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू करना अपने आप में सराहनीय कार्य है। जो मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी दुरुस्त करने में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल

बुधवार से हैली सेवाओं के माध्यम से यात्रा को हरी झंडी
देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दिनांक 07 अगस्त, बुधवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। जो भी श्रद्धालु हेली सेवा के जरिये बाबा केदार के दर्शन के लिए आएंगे, उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त होने तक सीमित समय के लिए किराए में कतिपय शर्तों एवं प्रतिबंधों के साथ 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इसके अलावा मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि सात दिन में पैदल मार्ग से भी केदारनाथ यात्रा सुचारू हो जाएगी तथा चौमासी से भैरवमंदिर तक के मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाने का कार्य किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा से कई परिवारों की आर्थिकी चलती है, इसलिए सरकार का ध्येय है कि जल्द से जल्द यात्रा प्रारंभ हो और पूरा फोकस है कि किस तरह से यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाया जाए।

स्थानीय लोगों ने दिया भरपूर सहयोगः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तथा सोनप्रयाग में स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कठिन परिस्थितियों में प्रशासन और सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर रेस्क्यू अभियान में योगदान देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। वहीं चौमासी प्रधान मुलायम सिंह सहित रुद्रप्रयाग प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित राहत कार्यों में सहयोग देने वाले अन्य लोगों का विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों की सारी समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे अभियान में मंदिर समिति, स्थानीय लोगों, पंडा व पुरोहित समाज के लोग, व्यापार मंडल तथा सामाजिक संगठनों ने भी अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोगों की यही खूबी है कि जब भी आपदा आती है, सभी एक परिवार की तरह शासन-प्रशासन के सहयोग के लिए खड़े हो जाते हैं।

अब तक 15 हजार से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू
देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों में रुके 15 हजार से भी अधिक लोगों का पैदल तथा हवाई मार्ग से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण हो चुका है। स्थानीय दुकानदार तथा व्यवसायी यदि कोई नीचे आने चाहते हैं तो उनके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के नेतृत्व की हर ओर हो रही प्रशंसा
देहरादून। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की भूमिका की जमकर तारीफ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिलाधिकारी और उनकी टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में भी राहत और बचाव कार्य त्वरित गति के साथ बेहतरीन ढंग से संचालित किए गए। जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों ने रिकार्ड समय में बेहतरीन ढंग से राहत और बचाव कार्य संचालित किए, जिसका परिणाम यह रहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिलाधिकारी ने 18-18 घंटे लगातार कार्य किया। उन्होंने हर स्तर पर अच्छी प्लानिंग की, जिसका नतीजा यह रहा कि रिकार्ड समय में राहत और बचाव कार्य संपन्न हो सके।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी किए सराहनीय कार्य
देहरादून। स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस पूरे अभियान के दौरान योगदान की सराहना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस बल ने भारी बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को खतरे से बचाया जा सका। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व कुशलता और उनके प्लानिंग की भी स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की।

टिहरी के जिलाधिकारी की भी हुई तारीफ
देहरादून। रिकार्ड समय में बैली ब्रिज बनाने को लेकर जिलाधिकारी टिहरी श्री मयूर दीक्षित की भी लोगों ने मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष खूब प्रशंसा की। 31 जुलाई को टिहरी में अतिवृष्टि के कारण चिरबटिया-तिलवाड़ा मोटर मार्ग में मुयालगांव में पुल बह गया था। जिलाधिकारी टिहरी द्वारा उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए एक सप्ताह के भीतर 18 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने बैली ब्रिज को बनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व तथा लोक निर्माण विभाग की टीम के सराहनीय प्रयासों से यह पुल एक सप्ताह से भी कम समय में बन गया। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के दौरान सभी जिलाधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर केदारनाथ: सीएम धामी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान संपन्न देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के दौरान बारिश और तेज हवाओं का दृश्य। उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
माँ अवंतिका मंदिर लालकुआँ में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथि और धार्मिक-सामाजिक हस्तियां। लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
केदारनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर रहे हैं। सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें नैनीताल जिले में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासनिक कार्रवाई को दर्शाया गया है। नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के दौरान बारिश और तेज हवाओं का दृश्य। उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें

  • माँ अवंतिका मंदिर लालकुआँ में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथि और धार्मिक-सामाजिक हस्तियां। लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम

  • केदारनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

  • सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर रहे हैं। सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (436)
  • अल्मोड़ा (603)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,247)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,374)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (603)
  • देहरादून (10,604)
  • नैनीताल (6,263)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,002)
  • यात्रा (389)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (699)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई