Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Dham : केदारनाथ मे पुलिस ने परिजनों से बिछड़ी तीन साल की बच्ची को ऐसे मिलवाया
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Dham : केदारनाथ मे पुलिस ने परिजनों से बिछड़ी तीन साल की बच्ची को ऐसे मिलवाया

Mohan Chandra Joshi May 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

Rudraprayag News- जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर है, आशुतोष भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग जिसकी यात्रा अपने में काफी चुनौतीपूर्ण तथा दुर्गम है, इस यात्रा को पूर्ण करने के लिये लगभग 16 किमी की कठिन चढ़ाई चढ़नी पड़ती है और अगर यात्रा करते समय मौसम खराब हो जाये तो ये और भी दुर्गम हो जाती है। इसी प्रकार का एक घटनाक्रम गतदिवस देखने को मिला, जिसने रुद्रप्रयाग पुलिस के ममतामयी व करुणा के भाव को सामने लाया है।

रात्रि करीब सवा दस बजे के आस-पास एक नेपाली पिट्ठू वाला पुलिस चौकी केदारनाथ पहुंचा और उसने बताया कि वह आधे रास्ते से अपने पिट्ठू में इस बालिका को लेकर आ रहा था, परन्तु इसके परिजन पता नहीं कहां रह गये हैं, उनसे सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है। उक्त छोटी सी बच्ची तकरीबन 3 साल की रही होगी, जिसे अत्यधिक ठंड लग रही थी। पुलिस बल ने तुरन्त गरम टोपी पहनाई, गर्म कम्बल, हीटर इत्यादि पर बच्ची को बिठाया। उससे बात करने का प्रयास किया तो वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी केवल आई-बाबा बोल रही थी। पुलिस बल ने उसे खाने को बिस्किट इत्यादि दिये व पानी दिया। टोपी, कम्बल व हीटर की गर्मी पाकर बच्ची वहीं पर सो गयी। अब समस्या यह थी कि इस बच्ची के मां-पिता को कैसे ढूंढा जाये। नेपाली पिट्ठू वाले द्वारा बताये गये विवरण कि ये तीन-चार लोग थे और तेज बारिश के कारण अपनी बच्ची को पैदल ऊपर लाने में असमर्थ होने के कारण बच्ची के लिए पिट्ठू हायर किया था। नेपाली का नम्बर इन्होने लिया तो था पर नेपाली को अपना नम्बर नहीं दिया था। रात के अंधेरे व बारिश के बीच ये लोग आगे-पीछे हो गये थे। पुलिस ने इस बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाने हेतु टीम गठन कर कुछेक लोग रुद्रा प्वाइन्ट वाले क्षेत्र में भेजे तथा कुछ लोगों को मन्दिर परिसर वाले क्षेत्र में भेजा। साथ ही बच्ची से सम्बन्धित फोटोग्राफ पुलिस के व्हट्सएप ग्रुपों में भेजे। बच्ची के परिजनों की ढूंढ़खोज के लिये हर संभव प्रयास किये गये, अनाउंसमेन्ट कराया गया, बेस केम्प मार्ग पर हर आने जाने वाले यात्रियों से बच्ची के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी, यह सोचकर कि कोई न कोई ऐसा ग्रुप अवश्य होगा जो कि अपनी बच्ची को ढूंढ रहा होगा। अथक प्रयासों के बाद पुलिस की मेहनत रंग लायी तथा बच्ची के परिजनों से सम्पर्क हो पाया जो कि अपने स्तर से भी नेपाली पिट्ठू वाले और उनकी बच्ची को ढूंढ रहे थे। जब इनको यह ज्ञात हुआ कि इनकी बच्ची को नेपाली पिट्ठू वाले ने पुलिस के पास दे दिया है और उनकी बच्ची सकुशल है तो इनकी भी सांस में सांस आयी और ये लोग पुलिस चौकी पहुंचे जहां पर इनको इनकी बिटिया आराम करती हुई मिली। पुलिस ने बच्ची को उसकी माता श्रीमती भारती देवी के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा बताये गये विवरण के आधार पर इनकी 03 वर्षीय बच्ची स्वीटी उर्फ भाविका जब ये लोग केदारनाथ धाम के लिए पैदल आ रहे थे, लिंचोली से ऊपर वाले क्षेत्र में बारिश में भीगने के कारण ये खुद भी चलने मे कठिनाई महसूस कर रहे थे और इन्होने अपनी बिटिया नेपाली पिट्ठू वाले के पास बारिश से बचने के लिए देते हुए ये रास्ते में कहीं पर आगे-पीछे हो गये थे। बच्ची की मां ने पिठ्ठू वाले का मोबाइल नम्बर लिया गया था किन्तु वो नम्बर जिस फोन में सुरक्षित किया था वो स्विच ऑफ हो गया था, तथा उनका पिठ्ठू वाले से कोई सम्पर्क न होने तथा अपनी बच्ची के न मिलने पर वो काफी परेशान हो गयी तथा बच्ची को बदहवास रूप से ढूंढ़ने लग गयी। अपनी बच्ची के सकुशल मिलने से उसकी माता अत्यन्त भावुक हो गयी तथा उनके द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया। बच्ची के पुलिस के पास आने तथा उसके परिजनों से मिलवाने के मध्य लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि के 12 बजे करीब ये अपनी बच्ची को सुरक्षित और सकुशल अपने पास ले गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Kedarnath Dham Kedarnath Dham Yatra 2025 Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

  • स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,710)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,587)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार