उत्तराखंड- दरोगा पर जानलेवा हमला , आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
- हल्द्वानी में तैनात बताया जा रहा है दरोगा , उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर की घटना
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां जिले के काशीपुर में एक दर्जन लोगों ने दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया ,जिसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा है बताया जा रहा है कि दरोगा ईद मनाने अपने गांव काशीपुर आया था। लहूलुहान हालत में दरोगा को काशीपुर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं, हमलावर फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमले में घायल दरोगा आसिफ खान हल्द्वानी में तैनात हैं।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी बच्चों संग ईद मिलन को अपने मामा के यहां ग्राम बेलजुड़ी जा रहे थे कि तभी गंगे बाबा तिराहे के खड़े चार पांच लड़के उनके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसका दरोगा द्वारा विरोध किया गया तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गए।
जहां विवाद शुरू हो गया है इस दौरान कुछ और हमलावर वहां पहुंच गए जहां कुछ और लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। काशीपुर कोतवाली पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


