Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: अंत्येष्टि के तीन दिन बाद मृतक की आई वीडियो कॉल, बोला मैं अभी जिंदा हूं–
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand: अंत्येष्टि के तीन दिन बाद मृतक की आई वीडियो कॉल, बोला मैं अभी जिंदा हूं–

Mohan Chandra Joshi December 1, 2023
ख़बर शेयर करें -

पुत्र के जीवित मिलने से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं सब हैरान हैं कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया आखिर वह कौन था?

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक अंचभित करने वाला मामला सामने आया है। जहां परिजनों ने एक अज्ञात के शव की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं 3 दिन बाद पुत्र का अचानक वीडियो कॉल आया और वह कहने लगा मैं तो अभी जिंदा हूं। मामला उधम सिंह नगर के खटीमा का है। बुधवार को परिजन रुद्रपुर जाकर अपने पुत्र को ले आए इसके बाद से घर में खुशी का माहौल है। अब शहर में इस बात को लेकर चर्चा है कि जिसका अंतिम संस्कार किया वह कौन था, किस कारण से इतनी बड़ी चूक हुई।

बता दें कि धर्मानंद भट्ट का पुत्र नवीन भट्ट उम्र 42 वर्ष किन्हीं कारणों से परिवार और बच्चों से काफी समय से अलग रह रहा था। 25 नवंबर को हल्द्वानी पुलिस से नवीन के पिता धर्मानंद भट्ट को सूचना मिली कि सुशीला तिवारी अस्पताल में बीमारी के चलते नवीन भट्ट की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद धर्मानंद भट्ट और अन्य ग्रामीण शव को लेने हल्द्वानी पहुंचे। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र नवीन भट्ट के रूप में की। 26 नवंबर को शारदा घाट बनबसा में हिंदू रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून का गुचुपानी बना टूरिस्ट हॉटस्पॉट, ठंडे पानी और प्राकृतिक गुफाओं ने खींचा सैलानियों का सैलाब

तीन दिन बाद 29 नवंबर को रुद्रपुर में होटल चलाने वाले नवीन के भाई केशव दत्त भट्ट को उसके मित्र का फोन आया की 3 दिन से होटल क्यों बंद है, जिस पर केशव ने बताया कि उसके भाई नवीन की मौत हो चुकी है, जिस कारण से होटल बंद किया हुआ है। केशव की बात सुनकर मित्र भौच्चका का रह गया।

मित्र ने बताया कि जिस नवीन की मौत की बात आप कह रहे हैं आपके भाई नवीन को तो उसने अभी देखा है। अगर आपको यकीन ना हो तो वह वीडियो कॉल से उससे बात करा सकता है। केशव ने मित्र के नवीन के साथ वीडियो कॉल कर बात कराई। बात होने के बाद परिजन तत्काल रुद्रपुर रवाना हुए और नवीन को अपने साथ ले आए। शाम को जब नवीन घर पहुंचा तो परिवार में खुशी का माहौल था। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया आखिर वह कौन था और किस स्तर पर इतनी बड़ी चूक हुई। जिस युवक का अंतिम संस्कार किया गया वह रुद्रपुर में भर्ती था, उसकी मौत हल्द्वानी में हुई और अंतिम संस्कार बनबसा में किया गया। इस कारण उसकी शिनाख्त करना चुनौती बना हुआ है। नवीन के परिजनों का कहना था कि उसका चेहरा और कदकाठी हुबहू नवीन की भांति लग रही थी।
फिलहाल यह मामला जहां क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं मृतक युवक की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस


फिर से हुई नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार व विवाह की रश्में

खटीमा। रोचक घटना में गुरुवार को जन्म से लेकर विवाह तक के कार्यक्रम दुबारा संपन्न कराए गए। बुधवार शाम को वापस लौटे नवीन भट्ट का नामकरण किया गया। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने नवीन को नया नाम नारायण भट्ट दिया। उसके बाद यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। कन्या पक्ष के चाचा और मां टनकपुर से आए। वर पक्ष से बातचीत के बाद विवाह की रस्म भी पूरी की गई। चार घंटे में जीवनभर के संस्कार कराए गए।
पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे मजरा फार्म पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने नामकरण संस्कार किया। नवीन भट्ट को नया नाम नारायण भट्ट दिया गया। कहा कि नवीन को हिंदू धर्म के अनुसार नया जन्म मिला है। नवीन अब नारायण के नाम से जाना जाएगा। जिसके बाद उसका यज्ञोपवीत संस्कार व विवाह की रश्में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी ने भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: अंत्येष्टि के तीन दिन बाद मृतक की आई वीडियो कॉल उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बोला मैं अभी जिंदा हूं--

Related Stories

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल और राशिचक्र Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की फाइल फोटो। अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
देहरादून में घर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’; सीएम धामी बोले- अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राजनीति

खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’; सीएम धामी बोले- अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदानी इलाकों में गर्मी। उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव
    • उत्तरप्रदेश
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव

  • कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

  • 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल और राशिचक्र Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

  • पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की फाइल फोटो। अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

  • देहरादून में घर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (440)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (114)
  • उत्तराखंड (24,441)
  • उधमसिंह नगर (1,281)
  • क्राइम (3,396)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,699)
  • नैनीताल (6,301)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,028)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य? Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य? अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस