Uttarakhand : यहां गुलदार के लिए लगाया था पिंजरा ,फंस गया मगरमच्छ- पढ़िए फिर क्या हुआ
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के ऊपर से बड़ी खबर सामने आई है यहां नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता एक विशालकाय मगरमच्छ कैद हो गया। पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा , सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी चार वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। बाद में किशोर का शव जंगल में बरामद किया गया। घटना के उपरांत ग्रामीणों में आक्रोश के साथ ही समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई ,ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये है।
वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरों में अभी तक गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजरे में कैद गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई
सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची , और मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजरे से बाहर निकाल कर नदी में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है ,उन्होंने बताया संभावित स्थान में पिंजरे लगाए गए हैं जिसमें देर रात एक मगरमच्छ फंस गया था जिसे सुरक्षित उसके वास स्थल में छोड़ दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


