Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kanwar Mela 2026: फर्जी नाम वाले होटल-ढाबों पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम का अल्टीमेटम—25 जुलाई तक पूरी हों तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Kanwar Mela 2026: फर्जी नाम वाले होटल-ढाबों पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम का अल्टीमेटम—25 जुलाई तक पूरी हों तैयारियां

कांवड़ मेला-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 4 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया है। पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य विभागों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
देहरादून में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

dehradun-kanwar-mela-2026-preparation-review-meeting.webp

ख़बर शेयर करें -

30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर हाई लेवल समीक्षा में अधिकारियों को सख्त निर्देश।

देहरादून, 07 जुलाई 2026: आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक ‘कांवड़ मेला-2026’ को लेकर देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित विभागों के साथ एक हाई-लेवल बैठक की। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी तैयारियों को हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर धार्मिक आस्था को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

30 जुलाई से 11 अगस्त तक का पूरा कार्यक्रम
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पीक अवधि (श्रद्धालुओं की भारी आमद का समय) रहेगा। 8 अगस्त से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ का संचालन होगा। 11 अगस्त को शिवालयों में पवित्र जलाभिषेक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

रूट प्लान तैयारः 4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। वहीं, परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले की सीमाओं पर वाहनों की नियमित चेकिंग करें, ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखें।

जिलाधिकारी ने सभी संबधित विभागों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि अवैध दुकानों और फर्जी नाम वाले ढाबों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ऋषिकेश नगर निगम को कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंध करने और फर्जी नामों (फेक नाम) से संचालित होने वाले होटलों और ढाबों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने तथा पर्यटन विभाग को सभी होटल, ढाबा संचालकों का अनिवार्य रूप से सत्यापनकरने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग के पैचवर्क, गड्ढों को भरने, पुलों की रेलिंग ठीक करने के साथ ही पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। गंगा घाटो पर सुरक्षा चेन व साफ-सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ऋषिकेश नगर निगम घाटों की सफाई, लाइट और डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया।

सख्त चेकिंग और रेट लिस्ट अनिवार्य
खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि होटलों-ढाबों पर खाने-पीने की चीजों की नियमित जांच हो। सभी दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा होना अनिवार्य है। ओवररेटिंग करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

24 घंटे मेडिकल और एम्बुलेंस सेवा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थानों पर मेडिकल टीमें, आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण, एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं की उपलब्धता चौबीसों घंटे बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को यात्रा मार्ग से ढीले तार और अव्यवस्थित पोल हटाने तथा जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति व अस्थायी शौचालयों में पानी का पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग जंगली जानवरों से कांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

जिलाधिकारी ने कहा कि वह केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद कांवड़ मार्ग और विभागीय कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बैठक में स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों को लेकर एसडीएम ऋषिकेश ने भी कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित सड़क, परिवहन, विद्युत, पेयजल, नगर निगम आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DMAshishChauhan #KanwarMela2026 #TrafficManagement #Uttarakhand police #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,693)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,536)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,583)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा