Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • International Yoga Day 2024: आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

International Yoga Day 2024: आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 21, 2024
ख़बर शेयर करें -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया गया योगाभ्यास

Pithoragarh News – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समुद्रतल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरे विश्व के शिवभक्तों को आदि कैलाश दर्शन का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज सीमांत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के पार्वतीकुण्ड आदि कैलाश के दर्शन के बाद व्यास घाटी में आदि कैलाश, ॐ पर्वत, कैलाश दर्शन, काली मंदिर, व्यास गुफा आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन को हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शिव की प्रवास स्थली में योग कर दुनिया के सैलानियों और तीर्थयात्रियों को आदि कैलाश के साथ ही इस समूची व्यास घाटी की यात्रा का न्योता देने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत द्वारा विश्व को दी गई ‘योग’ रूपी अमूल्य धरोहर से आज करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शक्ति हेतु योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुदूर क्षेत्र में स्थित देवाधिदेव महादेव को समर्पित श्री आदि कैलाश और ओम पर्वत का अद्भुत वातावरण मन में भक्ति, शक्ति और असीम ऊर्जा का संचार करता है। पर्वत राज हिमालय की गोद में बसे गुंजी, कुटी और नाभीढाँग गाँव जहां व्यास घाटी की संस्कृति, परंपरा और विरासत को अपने आँचल में समेटे हुए हैं तो वहीं शिव-पार्वती मंदिर, गौरीकुंड, पार्वती सरोवर, व्यास गुफा और पाण्डव पर्वत सनातन धर्म की अनंत ऊर्जा का परिचय कराते हैं।

योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश में योग कर देश दुनिया के तीर्थयात्रियों को आदि कैलाश, ॐ पर्वत और पार्वती सरोवर के दर्शन का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री का यह आह्वान मानसखण्ड मन्दिरमाला मिशन अभियान को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री की यात्रा से आदिकैलाश क्षेत्र को मिली अन्तरराष्ट्रीय पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते वर्ष 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। तब प्रधानमंत्री ने ज्योलिंगकोंग पहुंचकर आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा ने आदि कैलाश धाम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने के साथ ही मानसखण्ड में धार्मिक पर्यटन को नए आयाम प्राप्त हुए है। यहां पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढोत्तरी हुई है। इन दिनों हर रोज एक हजार से लेकर डेढ़ हजार तक की संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री ॐ पर्वत, आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या से अब यह भी स्पष्ट है कि आगामी कुछ वर्षों में ही पिथौरागढ़ का यह सीमांत क्षेत्र बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। है। इससे इस क्षेत्र के चतुर्दिक विकास और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटकों से गुलजार चीन बॉर्डर से सटे इलाके

पिथौरागढ़ के सीमांत इलाके इन दिनों देश दुनिया के सैलानियों से गुलजार हैं। आदि कैलाश, पार्वती सरोवर और ॐ पर्वत के दर्शन को हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। पिथौरागढ़ से लेकर ज्योलिंगकांग तक होटल और होम स्टे यात्रियों और पर्यटकों से पैक हैं। आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, गौरी कुंड, ओम पर्वत देखकर यात्री अभिभूत हैं। हर रोज बस, टैक्सी और निजी वाहनों से ही नहीं बल्कि दोपहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री धारचूला पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें

ऑनलाइन उपलब्ध है इनर लाइन परमिट

कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद होने से शिवभक्तों का आदि कैलाश यात्रा के प्रति रुझान बढ़ा है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए चीन सरकार का वीजा लेना पड़ता है, जबकि आदि कैलाश के भारत की सीमा में ही होने से मात्र इनर लाइन परमिट पर ही यह यात्रा हो जाती है। पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को इनरलाइन परमिट के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए आनलाइन परमिट की व्यवस्था की गई है।

यह है आदि कैलाश यात्रा का रूट

आदि कैलाश की यात्रा के लिए सबसे पहले टनकपुर या हल्द्वानी होकर पिथौरागढ़ पहुंचना होगा। दिल्ली से बस या ट्रेन से आप हल्द्वानी या टनकपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद पिथौरागढ़ की यात्रा बस या टैक्सी से तय कर सकते हैं। पिथौरागढ़ से धारचूला तक की 90 किमी की दूरी टैक्सी से तय करने के बाद आगे के सफर के लिए इनर लाइन परमिट लेना अनिवार्य है। धारचूला से आदि कैलाश पहुंचने के लिए 80 किमी का सफर तय करना होगा। इसके लिए धारचूला में टैक्सियां उपलब्ध हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand International Yoga Day 2024: आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट की सांकेतिक तस्वीर Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
हल्द्वानी में सोशल मीडिया से जुड़ी किशोरी के दुष्कर्म के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट की सांकेतिक तस्वीर Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें

  • हल्द्वानी में सोशल मीडिया से जुड़ी किशोरी के दुष्कर्म के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,392)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,502)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,192)
  • नैनीताल (6,508)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,189)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद