Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल बने उपनल: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल बने उपनल: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi March 12, 2024
ख़बर शेयर करें -

उपनल के भवन हेतु निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि।

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० (उपनल) के द्वारा 25000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने तथा पिछले 20 वर्षों में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिये उपनल ने एक संस्था के रूप में स्वयं को अपग्रेड करने का सराहनीय कार्य किया है। उपनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन मोड में काम करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने के लिये उन्होने शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने उपनल को देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल के रूप में पहचान बनने की सलाह दी। उन्होंने घोषणा की कि उपलन के मुख्यालय भवन के लिये देहरादून में निशुल्क भूमि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने इस भवन को पर्वतीय शैली में आधुनिक सुविधा युक्त बनाये जाने को कहा।

सोमवार को डी.एस.ओ.आई. गढ़ी कैंट देहरादून में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० के 20 वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं। एक सैनिक परिवार में पले-बढ़े हैं। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को उन्होंने नजदीक से देखा और समझा है। इसलिए जब हमारी सरकार आयी तो हमने पूर्व सैनिकों को दिया जाने वाला प्रोत्साहन भत्ता तीन महीने के स्थान पर हर महीने दिये जाने का निर्णय लिया, हमारे इस फैसले से 25000 पूर्व सैनिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 10 साल से कम अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 5000 रूपए और 10 साल से अधिक अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 6000 हजार रूपए प्रति महीने की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके साथ ही हमने सेना में परमवीर चक्र से लेकर मेन्सन इन डिस्पैच से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीदों की स्मृति में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिकों का सम्मान हमारे लिये सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न युद्धों व आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुये सैनिकों की वीर नारियों एवं आश्रितों को उत्तराखण्ड शहीद कोष से एकमुश्त दस लाख का अनुग्रह अनुदान अनुमन्य किया गया है। सरकार द्वारा युद्ध विधवा एवं युद्ध अपंग सैनिकों को दो लाख की आवासीय सहायता भी प्रदान की जाती है । इसी प्रकार स्टाम्प ड्यूटी में छूट सुविधा प्रदान करने वालों में उत्तराखण्ड चुनिंदा राज्यों में से एक है, जहाँ सेवारत व पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य के स्थायी संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट अनुमन्य की गयी है। इस के साथ ही सैनिक विधवाओं की पुत्री एवं पूर्व सैनिकों की अनाथ पुत्रियों के विवाह हेतु एक लाख रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। सैनिक विधवाओं के पुनर्विवाह हेतु एक लाख रूपये का अनुदान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं के बच्चों को कक्षा 01 से स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार पूर्व सैनिकों के लिए पेट्रोल पंप और मेटेल चेन खोलने के प्रस्ताव पर भी काम कर रही है। इन सेंटरों को चलाने का पूरा काम पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें एक सेंटर पर रोजगार के कम से कम 50 अवसर सृजित होने की उम्मीद है। हमारी सरकार शुरु से ही सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के उत्थान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान हेतु लगातार प्रयासरत हैं। देश में वन रैंक – वन पेंशन की शुरुआत मोदी जी ने ही की। जिससे पूर्व सैनिकों को ना सिर्फ आर्थिक मजबूती मिली बल्कि उनके आत्मसम्मान की भी रक्षा हुई। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय में भी सेवारत सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के हितों के लिए निरन्तर प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लेकर आयी। हमने प्रदेश में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया, इसमें पेपरलीक जैसी घटनाओं पर लगाम लग चुकी है और सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। दुर्गम पहाड़ों के बीच से ऋषिकेश से आगे कर्णप्रयाग तक ट्रेन का संचालन होना किसी सपने का साकार होने जैसा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेज गति से कार्य चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्दी ही इसमें भी काम शुरू हो जायेगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड के छह स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। देहरादून से आनन्द विहार के बीच इसी वर्ष वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब शीघ्र ही हमें देहरादून से लखनऊ-अयोध्या और वाराणसी के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित वैश्विक निवेश सम्मेलन में 3.50 लाख करोड़ के एम.ओ.यू. हुए हैं जिनमें से अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सपने साकार हो रहे हैं। इससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, चेयरमैन उपनल मे.जनरल (से.नि.) समीर सब्रवाल, एमड़ी ब्रिगेडियर (से.नि.) जे.एनएस. बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संस्थापक उपनल ले.ज. (से.नि.) टी.पी.एस रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सैनिक उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल बने उपनल: सीएम धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

  • हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

  • बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

  • मानसून, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,823)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,441)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,889)
  • नैनीताल (6,395)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,083)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (900)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश